गांव और खेत को बिजली मिलने से किसानों का जीवन सुविधाजनक: सीएम मोहन यादव

सीहोर, 27 नवंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि राज्य में गांव को 24 घंटे और खेतों को 8 से 10 घंटे बिजली मिल रही है जिससे किसानों का जीवन सुरक्षित और सुविधाजनक हुआ है. राज्य में मनाए जा रहे किसान कल्याण वर्ष’ के अंतर्गत भैरूंदा, सीहोर के किसान भाई-बहनों को 536.23 करोड़ की ‘सीप अंबर सिंचाई परियोजना’ (फेज-1 एवं 2) की बड़ी सौगात मिली है.
इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिव राज चौहान वर्चुअली जुड़े, जिनके साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया.
Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से जिले के 76 गांवों के 30 हजार से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी. किसान भाइयों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ पशुपालन एवं मत्स्य पालन जैसे सहायक व्यवसायों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. हमारी Government खेती के साथ युवाओं को अपने क्षेत्र के औद्योगिक बेल्ट में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है.
उन्होंने कहा कि बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों के हजारों किसानों के लिए आज खुशहाली का दिन है. सीप अंबर परियोजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत लगभग 536 करोड़ की लागत से 30,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में माँ नर्मदा का पानी पहुंचेगा. धरतीपुत्र किसानों के जीवन में समृद्धि का नया अध्याय जुड़ेगा.
किसानों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए Government की ओर से किया जा रहे प्रयासों की चर्चा करते हुए Chief Minister यादव ने कहा कि ‘किसान कल्याण वर्ष’ में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में हमारी Government संकल्पित होकर कार्य कर रही है. गांवों में 24 घंटे और खेतों में 8 से 10 घंटे बिजली की उपलब्धता से किसानों का जीवन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बन रहा है.
कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोप का जवाब देते हुए Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि Madhya Pradesh के विकास और जनकल्याण के लिए हमारी Government के पास न धन की कमी है और न ही संकल्प शक्ति की. इसके साथ ही 2 लाख Governmentी नौकरियों और औद्योगिक क्षेत्र में लाखों रोजगार के अवसरों के साथ मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने का हमारा संकल्प अटल है.
–
एसएनपी/एएसएच


