Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राजनीति,राष्ट्रीय

गणेशोत्सव को लेकर मंडलों के प्रतिनिधियों से सीएम फडणवीस ने की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

गणेशोत्सव को लेकर मंडलों के प्रतिनिधियों से सीएम फडणवीस ने की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Mumbai , 27 अगस्त . गणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर Maharashtra Government ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी सिलसिले में Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने गणेशोत्सव मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में Mumbai समेत पूरे Maharashtra में सार्वजनिक गणेशोत्सव के सुचारु आयोजन, मंडलों को विभिन्न विभागों से मिलने वाली अनुमति, गणेश प्रतिमा के आगमन-विसर्जन जुलूस, यातायात व्यवस्था, सड़कों की स्थिति और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.

अखिल सार्वजनिक गणेशोत्सव महासंघ के सचिव सुरेश भिकाजी सरनोबत ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले करीब 40 वर्षों से वे गणेशोत्सव के माध्यम से Maharashtra के सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों से जुड़े हुए हैं. आशीष शेलार के सहयोग से महासंघ की स्थापना की गई है, जिसके माध्यम से राज्य के करीब 45 हजार गणेशोत्सव मंडलों से जुड़े मुद्दों को उठाया जाता है.

सरनोबत ने कहा कि सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है. खास तौर पर Mumbai महानगरपालिका, Police और ट्रैफिक Police के साथ मंडलों का समन्वय अच्छा रहना चाहिए, ताकि गणेशोत्सव के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. मंडलों को उत्सव के आयोजन, प्रतिमा के आगमन और विसर्जन जुलूस समेत विभिन्न अनुमतियां आसानी से मिलें, इसके लिए वन विंडो सिस्टम की व्यवस्था पर जोर दिया गया है. इससे अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने की परेशानी कम हो सकती है और मंडल समय पर अपनी तैयारियां पूरी कर सकेंगे.

सरनोबत ने बताया कि Chief Minister द्वारा आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों, Mumbai Police आयुक्त देवेन भारती, Mumbai महानगरपालिका के आयुक्त समेत Maharashtra के विभिन्न जिलों और महानगरपालिकाओं के अधिकारी जुड़े थे. जिला स्तर के अधिकारियों और संबंधित प्रशासनिक तंत्र को भी गणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

बैठक में कोंकण जाने वाले गणेश भक्तों के सामने आने वाली यातायात और सड़क संबंधी समस्याओं को भी उठाया गया. गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में लोग Mumbai और अन्य क्षेत्रों से कोंकण जाते हैं. उन्होंने कहा कि करीब 40 हजार लोग एसटी महामंडल की बसों से कोंकण की ओर जाते हैं, जबकि लगभग 10 हजार एसटी बसों की बुकिंग का उल्लेख उन्होंने किया.

गोवा मार्ग और संबंधित सड़कों की स्थिति का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया. पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों से सड़कों की समस्याओं को जल्द दूर करने का आग्रह किया गया, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो. सरनोबत ने बताया कि गणेश मंडलों के व्हाट्सऐप ग्रुप और social media प्लेटफॉर्म पर कई तरह की सूचनाएं तेजी से वायरल होती हैं. बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि social media के माध्यम से सही और उपयोगी जानकारी ही प्रसारित की जाए. भ्रामक या गलत जानकारी से बचने के लिए मंडलों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई.

सरनोबत के अनुसार Chief Minister फडणवीस ने बैठक में कहा कि सार्वजनिक गणेशोत्सव को Maharashtra के राज्योत्सव का दर्जा दिया गया है और इस प्रतिष्ठा को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने गणेशोत्सव मंडलों और नागरिकों से उत्साह के साथ-साथ अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ उत्सव मनाने की अपील की.

हाल में भुलेश्वर के ‘राजा’ सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की मूर्ति से जुड़ी दुखद घटना का मुद्दा भी चर्चा में आया. घटना में दो लोगों की मौत की बात सामने आई थी. मूर्ति की ऊंचाई और उसे ले जाने के दौरान बरती गई सावधानियों को लेकर सवाल उठे. सरनोबत ने कहा कि घटना के वास्तविक कारणों को लेकर Police की रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है.

उन्होंने बताया कि संभवतः प्रतिमा के प्रवेश के दौरान किसी समस्या और सड़क पर मौजूद गड्ढे की वजह से घटना हुई, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी. इस घटना से सभी गणेशोत्सव मंडलों को सबक लेना चाहिए और बड़ी प्रतिमाओं के परिवहन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने चाहिए.

–

पीएसके/एबीएम

Share