खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा उग्र, जेपी नड्डा और शिवराज चौहान समेत बड़े नेताओं ने साधा निशाना

New Delhi, 25 अक्टूबर . बिहार की राजधानी Patna में Sunday को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के Prime Minister Narendra Modi को लेकर कथित तौर पर अपशब्द कहने के मामले ने Political तूल पकड़ लिया है. केंद्रीय गृह मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और पूर्व Union Minister धर्मेंद्र प्रधान ने खड़गे की टिप्पणी की कड़ी निंदा की है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि Prime Minister Narendra Modi के स्वर्गीय पिता के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की जितनी कड़ी निंदा की जाए, कम है.
उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार से हताश कांग्रेस अपनी Political खुन्नस Prime Minister मोदी और उनके परिवार पर अनर्गल टिप्पणियों के माध्यम से निकाल रही है. देश और दुनिया में मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता के अटूट विश्वास से उपजी विपक्ष की बौखलाहट अब उसकी भाषा और व्यवहार में स्पष्ट दिखाई दे रही है.
नड्डा ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश से चुने गए Prime Minister और उनके परिवार के प्रति ऐसी अमर्यादित बयानबाजी न केवल Political संस्कारों की कमी दर्शाती है, बल्कि देश की जनता का भी अपमान है. लोकतंत्र में Political विरोध कीजिए, लेकिन मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं. कांग्रेस को समझना होगा कि नफरत और अपमान की राजनीति से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता. देश की जनता ऐसी ओछी राजनीति का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से अवश्य देगी.
पूर्व Union Minister धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के प्रति कांग्रेस पार्टी की नफरत जगजाहिर है. इसी नफरती सोच को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने Prime Minister मोदी के स्वर्गीय पिता को लेकर जो अभद्र टिप्पणी की है, ये कांग्रेस की गिरती साख और बढ़ती हताशा को दिखाता है.
प्रधान ने कहा कि जिस पद की जिम्मेदारी लोकतांत्रिक मूल्यों और सार्वजनिक शालीनता को बनाए रखने की है, उसी पद से ऐसी भाषा का इस्तेमाल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. Political विरोध में मर्यादा भूल चुकी कांग्रेस अब नीतियों और विचारों के आधार पर मुकाबला करने की बजाय केवल व्यक्तिगत अपमान का सहारा ले रही है.
उन्होंने कहा कि पहले Prime Minister जी की स्वर्गीय माताजी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद अब उनके दिवंगत पिताजी को लेकर ऐसी टिप्पणी करना कांग्रेस के Political आचरण पर गंभीर सवाल खड़े करता है. क्या कांग्रेस के पास Prime Minister जी का विरोध करने के लिए मुद्दे और तर्क समाप्त हो चुके हैं?
पूर्व मंत्री ने कहा कि खड़गे जी, Prime Minister मोदी के प्रति जनता का स्नेह कांग्रेस की बौखलाहट बढ़ा रहा है. मगर ये याद रखिए, जनता का विश्वास कांग्रेस की कुंठा से बड़ा है और लोकतंत्र में जनादेश का अपमान करके जनसमर्थन कभी हासिल नहीं किया जा सकता.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मन बहुत व्यथित है. मल्लिकार्जुन खड़गे जी जैसे वरिष्ठ नेता से अपेक्षा थी कि वे मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करेंगे. Prime Minister जी के पूज्य पिताजी के बारे में ऐसी अमर्यादित भाषा भारतीय सभ्यता, संस्कृति, संस्कार, जीवन मूल्यों और शालीनता के खिलाफ है.
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पराजित होते-होते कांग्रेस इतनी बौखला गई हैं कि अपना मानसिक संतुलन खो बैठी हैं. मैं सोनिया गांधी जी से पूछना चाहता हूं कि क्या खड़गे जी ने गांधी परिवार के इशारे पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया? यदि नहीं, तो क्या कांग्रेस उनसे इस्तीफा लेगी?
चौहान ने कहा कि पीएम मोदी करोड़ों-करोड़ जनता के हृदय के हार हैं. उनका और उनके परिवार का अपमान देश सहन नहीं करेगा. कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि क्या ऐसी अमर्यादित भाषा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की गरिमा के अनुरूप है?
Union Minister चिराग पासवान ने कहा कि बिहार सभ्यता की जननी है, ऐसे में बिहार की धरती से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के लोकप्रिय Prime Minister Narendra Modi के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है. लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और पद की गरिमा का सम्मान बनाए रखना जरूरी है. Political विरोध तथ्यों और तर्कों पर आधारित होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों पर.
–
एमएस/


