Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

क्रिसमस से प्यार, लेकिन एक जनवरी के बाद नहीं चाहिए जश्न, हिलेरी डफ ने बताई दिलचस्प बात

क्रिसमस से प्यार, लेकिन एक जनवरी के बाद नहीं चाहिए जश्न, हिलेरी डफ ने बताई दिलचस्प बात

Mumbai , 23 अक्टूबर . Actress और गायिका हिलेरी डफ क्रिसमस पर प्यार और उलझन, दोनों महसूस करती हैं. हालांकि, वह इस त्योहार से जुड़ी परंपराओं, संगीत, सजावट और खरीदारी का खूब आनंद लेती हैं, लेकिन चाहती हैं कि इसका उत्साह एक जनवरी तक खत्म भी हो जाए.

अब हिलेरी अपने नए ईपी ‘हॉलिडे थिंग्स’ के जरिए क्रिसमस के इसी खास रंग को लेकर आई हैं.

हिलेरी ने इंस्टाग्राम पर अपने नए ईपी के कवर फोटोशूट की कई तस्वीरें साझा कीं. इसके साथ उन्होंने बताया कि उन्हें क्रिसमस बहुत पसंद है. त्योहार से जुड़ी परंपराएं, गाने, सजावट, गर्म कपड़े पहनना, खरीदारी करना और जिंजरब्रेड से घर बनाना उन्हें काफी पसंद है. हालांकि, वह इस पूरे उत्साह को सीमित समय तक ही रखना चाहती हैं.

उन्होंने लिखा, ”जो लोग मुझे जानते हैं, वे जानते हैं कि मुझे क्रिसमस और छुट्टियों का मौसम बहुत पसंद है, लेकिन इसके साथ मेरा रिश्ता थोड़ा उलझा हुआ भी है. मैं क्रिसमस के उत्साह, परंपराओं, संगीत, सजावट, स्वेटर, खरीदारी, जिंजरब्रेड के घरों और ऐसी तमाम चीजों के लिए उत्साहित रहती हूं. लेकिन मैं चाहती हूं कि यह सब एक जनवरी तक खत्म हो जाए और सारी चीजें वापस अटारी में रख दी जाएं.”

हिलेरी ने आगे अपने फैंस से नए ईपी का आनंद लेने की अपील की. उन्होंने कहा, ”इस ईपी को खूब सुनें, फिर इसे समेटकर रख दें और अगले साल दोबारा इसका आनंद लें. मेरा नया ईपी ‘हॉलिडे थिंग्स’ अब रिलीज हो चुका है.”

हिलेरी डफ ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत साल 2002 में क्रिसमस एल्बम ‘सांता क्लॉज लेन’ से की थी. इस एल्बम में क्रिसमस से जुड़े कई लोकप्रिय गानों के नए वर्जन शामिल थे.

इस क्रिसमस एल्बम में ‘सांता क्लॉज इज कमिंग टू टाउन’, ‘जिंगल बेल रॉक’, ‘वंडरफुल क्रिसमस टाइम’, ‘स्ली राइड’ और ‘लास्ट क्रिसमस’ जैसे लोकप्रिय गानों के नए वर्जन शामिल हैं.

–

पीके/एबीएम

Share