Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

टाटानगर से जयपुर के लिए 26 अक्टूबर से शुरू होगी सीधी ट्रेन सेवा

टाटानगर से jaipur के लिए 26 अक्टूबर से शुरू होगी सीधी ट्रेन सेवा

जमशेदपुर, 23 अक्टूबर . Jharkhand की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर और Rajasthan की राजधानी jaipur के बीच रेल संपर्क बेहतर होने जा रहा है. टाटानगर से jaipur के लिए नई सीधी रेल सेवा 26 अक्टूबर को शुरू होगी. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समारोह में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जबकि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे.

इस सेवा से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है. नई रेल सेवा की घोषणा करीब एक महीने पहले की गई थी. इसके शुरू होने से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को jaipur तथा Rajasthan के अन्य हिस्सों तक पहुंचने के लिए बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा. खासकर Rajasthan से सामाजिक और पारिवारिक संबंध रखने वाले लोगों के साथ-साथ व्यापारियों, विद्यार्थियों और पर्यटकों को इसका लाभ मिल सकता है.

जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज लंबे समय से टाटानगर और jaipur के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग कर रहा था. पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने इस पहल के लिए सांसद विद्युत वरण महतो के प्रति आभार जताया है.

सम्मेलन का कहना है कि नई ट्रेन से यात्रियों की आवाजाही आसान होगी और दोनों क्षेत्रों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक तथा व्यापारिक संबंधों को मजबूती मिलेगी. सम्मेलन के प्रतिनिधियों के मुताबिक, जमशेदपुर और Rajasthan के बीच बेहतर रेल संपर्क से कारोबार से जुड़े लोगों को भी आवागमन में सहूलियत होगी.

इसके अलावा, पारिवारिक कार्यक्रमों और पर्यटन के लिए यात्रा करने वालों को भी सीधी रेल सेवा का विकल्प मिलेगा. सम्मेलन ने कहा कि रेल संपर्क का विस्तार क्षेत्रीय विकास के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है. टाटानगर से jaipur के बीच सीधी ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को एक नया विकल्प मिलेगा और दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी. हालांकि, ट्रेन के समय, ठहराव और परिचालन से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है.

–

एसएनसी/एसके

Share