Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

अजरबैजान में अपने व‍िदेश समकक्ष जेयहुन बायरामोव से म‍िले जयशंकर, व्यापारिक और क्षेत्रीय सहयोग पर चर्चा

अजरबैजान में अपने व‍िदेश समकक्ष जेयहुन बायरामोव से म‍िले जयशंकर, व्यापारिक और क्षेत्रीय सहयोग पर चर्चा

बाकू, 23 अक्टूबर . विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अजरबैजान की यात्रा के दौरान Friday को अजरबैजान के विदेश मंत्री जेयहुन बायरामोव से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने अजरबैजान-India संबंधों के पूरे एजेंडे पर चर्चा की.

अजरबैजान के व‍िदेश मंत्रालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट में मुलाकात की जानकारी दी. इस बैठक के दौरान बातचीत में Political संवाद, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, परिवहन, पर्यटन, शिक्षा, विज्ञान और सांस्कृतिक सहयोग जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया गया.

मंत्रालय के अनुसार, बैठक के दौरान अजरबैजान की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे परिवहन और लॉजिस्टिक्स अवसरों पर भी जोर दिया गया. इनमें ईस्ट-वेस्ट और नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर, बाकू-तिबिलिसी-कार्स रेलवे, पोर्ट ऑफ बाकू, अलात फ्री इकोनॉमिक जोन और अन्य औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं.

वार्ता के दौरान, दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया. इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र (यूएन), सीआईसीए और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के भीतर सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

विदेश मंत्री बायरामोव ने अपने भारतीय समकक्ष को दक्षिण काकेशस क्षेत्र की स्थिति, अजरबैजान-आर्मेनिया संबंधों को सामान्य बनाने की प्रक्रिया और दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी दी.

उन्होंने अजरबैजान के मुक्त कराए गए क्षेत्रों में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और वहां अब भी मौजूद बारूदी सुरंगों (लैंडमाइंस) के खतरे के बारे में भी जानकारी साझा की.

बैठक में दोनों मंत्रियों ने आपसी हितों से जुड़े अन्य द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की.

इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अजरबैजान की राजधानी बाकू में President इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई.

जयशंकर ने social media प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्‍ट में लिखा, “सुबह बाकू में अजरबैजान के President इल्हाम अलीयेव से मुलाकात करके खुशी हुई. मैंने उन्हें President द्रौपदी मुर्मु और Prime Minister मोदी की ओर से शुभकामनाएं पहुंचाईं. हमने दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की. इस साझा प्रयास के प्रति उनके सकारात्मक रुख की सराहना करता हूं.”

–

एवाई/एबीएम

Share