Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान: सिंध में कथित ऑनर किलिंग, पसंद से शादी करने वाले दंपति की गोली मारकर हत्या

Pakistan: सिंध में कथित ऑनर किलिंग, पसंद से शादी करने वाले दंपति की गोली मारकर हत्या

New Delhi, 23 अक्टूबर . Pakistan के सिंध प्रांत में कथित तौर पर ‘ऑनर किलिंग’ का एक और मामला सामने आया है. यहां अपनी पसंद से शादी करने वाले एक दंपति की सुक्कुर जिले में नेशनल हाईवे पर एक यात्री कोच के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई. Police के मुताबिक, इस वारदात को ऑनर किलिंग के नाम पर अंजाम दिया गया. स्थानीय मीडिया ने Friday को यह जानकारी दी.

Pakistan के अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक दंपति कराची जा रहा था. इसी दौरान विग गेट के पास अज्ञात हमलावरों ने यात्री कोच में उन पर गोलीबारी कर दी और मौके से फरार होने की कोशिश की. घटना की सूचना मिलने के बाद बैजी शरीफ Police मौके पर पहुंची और दो संदिग्धों अब्दुल मलिक समेजो और अब्दुल हनान समेजो को गिरफ्तार कर लिया. Police ने उनके पास से एक रिपीटर शॉटगन भी बरामद की है.

मृतकों की पहचान सिदरा समेजो और दीदार शेख के रूप में हुई है. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया. Police ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे की परिस्थितियों और कारणों का पता लगाया जा सके.

रिपोर्ट के मुताबिक, 28 सितंबर 2026 को तैयार किए गए एक हलफनामे में सिदरा ने अपनी पिछली शादी का जिक्र किया था. दस्तावेज के अनुसार, उसकी शादी पहले अब्दुल हनान नामक व्यक्ति से हुई थी. सिदरा ने आरोप लगाया था कि उसका पूर्व पति उसके साथ दुर्व्यवहार करता था और 2024 में उसे तीन तलाक देकर तलाक दे दिया था. तलाक के बाद सिदरा के रिश्तेदार उस पर उसकी इच्छा के विरुद्ध किसी अन्य व्यक्ति से शादी करने का दबाव बना रहे थे. हलफनामे में सिदरा समेजो ने बताया था कि उसने अप्रैल 2026 में अपनी मर्जी से दीदार अली से शादी की थी. उसने अपने पूर्व पति और परिवार के अन्य सदस्यों सहित रिश्तेदारों से जान का खतरा होने की आशंका भी जताई थी.

Pakistan में पसंद से शादी करने के मामले में हत्या की एक अन्य घटना भी हाल ही में सामने आई थी. 21 सितंबर को कराची के ओरंगी टाउन इलाके में 18 वर्षीय एक नवविवाहिता की कथित तौर पर उसके भाई ने हत्या कर दी थी. मोमिनाबाद थाने के एसएचओ शहबाज यूसुफ के अनुसार, मृतका की पहचान जरका बीबी के रूप में हुई थी. उसने अपनी पसंद से शादी की थी और करीब तीन सप्ताह पहले अपने पति के साथ रहने लगी थी.

Police अधिकारी ने बताया कि बाद में उसके परिवार के सदस्यों ने उसे ढूंढ लिया और औपचारिक विवाह समारोह कराने के बहाने वापस घर आने के लिए मना लिया. रिपोर्ट के अनुसार, जरका Sunday रात अपने माता-पिता के घर लौटी थी, जहां उसके भाई ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया. शव को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अस्पताल भेजा गया. Police ने आरोपी की पहचान सफीर खान के रूप में की है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

–

डीएससी

Share