Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर दिग्विजय सिंह ने शुरू की चौथे दिन की यात्रा

Madhya Pradesh : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर दिग्विजय सिंह ने शुरू की चौथे दिन की यात्रा

Bhopal , 23 अक्टूबर . Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की उज्जैन से अयोध्या तक की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा जारी है. चौथे दिन उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर यात्रा की शुरुआत की.

दिग्विजय सिंह ने चौथे दिन की यात्रा की शुरुआत में राष्ट्रध्वज तिरंगे को ससम्मान सलामी अर्पित कर तथा धर्मरथ में विराजमान प्रभु श्रीरामलला Government एवं पवित्र नदियों के जल से सुशोभित कलशों की विधिवत आरती कर की.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रप्रेम, सनातन धर्म के प्रति अटूट आस्था और सत्य के दृढ़ संकल्प के साथ यह पदयात्रा निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है. हमारा संकल्प अटल है, हमारे कदम अविराम हैं. दिग्विजय सिंह अपनी यात्रा के चौथे दिन तराना से देवाखेड़ा के लिए रवाना हुए. यात्रा के दौरान वे साधु-संतों और समर्थकों के साथ पैदल चलकर सनातन परंपरा, धार्मिक स्थलों में पारदर्शिता और लोकतंत्र में मताधिकार की रक्षा का संदेश दे रहे हैं.

विजयादशमी के अवसर पर 20 अक्टूबर को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में पहले दिन से ही बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. यात्रा उज्जैन से ओरछा स्थित रामराजा Government मंदिर होते हुए अयोध्या पहुंचेगी. करीब 930 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा के जरिए दिग्विजय सिंह धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं. यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने चंदा चोरी और वोट चोरी के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए धार्मिक स्थलों में अनियमितताओं की जांच और चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान की मांग उठाई थी.

उन्होंने कहा था कि चंदा चोरी करने वालों को पकड़कर जेल भेजा जाना चाहिए और ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने चाहिए. दिग्विजय सिंह की इस यात्रा का एक प्रमुख उद्देश्य मंदिरों में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे की व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा धार्मिक संस्थाओं से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग उठाना है. इसके साथ ही लोकतंत्र में मताधिकार की रक्षा का मुद्दा भी यात्रा के केंद्र में है.

दिग्विजय सिंह का कहना है कि धर्म और आस्था से जुड़ी संस्थाओं में लोगों के विश्वास को बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और ईमानदारी जरूरी है. सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से दिग्विजय सिंह उज्जैन से अयोध्या तक पैदल चलकर इन मुद्दों को जनसंवाद के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे हैं.

–

एसएनपी/एसके

Share