राहुल गांधी सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ लड़ रहेः भाजपा

New Delhi, 23 अक्टूबर . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश और पार्टी के वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन ने Prime Minister Narendra Modi की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें India की छवि धूमिल करने के कथित प्रयासों का उल्लेख किया गया था. दोनों नेताओं ने प्रियंका गांधी के पुत्र रेहान वाड्रा की कला प्रदर्शनी से जुड़े विवाद समेत अन्य समसामयिक मुद्दों पर भी अपने विचार व्यक्त किए.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने से बातचीत में कहा, “राहुल गांधी ने पहले ही दिन कहा था कि ‘हम भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ रहे हैं.’ वे India Government के खिलाफ नहीं, बल्कि India के खिलाफ लड़ रहे हैं. इसके बाद नेहा वोरा बांग्लादेश से प्रेरणा लेती हैं और शरजील इमाम जैसे लोगों का जिक्र आता है. शरजील इमाम कौन है? वह एक इस्लामिक घोषणापत्र लेकर आया है और India को बांटने की खतरनाक कोशिश कर रहा है. उमर खालिद कौन है? प्रशांत भूषण कहते हैं कि सत्ता परिवर्तन होगा और होकर रहेगा. प्रशांत भूषण कौन हैं? संजय राउत कहते हैं कि अल्बानिया में Supreme Court में आग लगा दी गई थी, लेकिन India में ऐसा संभव नहीं है. संवैधानिक तरीकों का पालन करें, चुनाव लड़ें, अपने विरोधियों को हराएं और सत्ता में आएं. हिंसक तरीके से सत्ता बदलने का आपका सपना कभी पूरा नहीं होगा.”
प्रियांका गांधी के बेटे रेहान से जुड़े बीकानेर हाउस प्रदर्शनी विवाद पर गुरु प्रकाश ने कहा, “लॉन्च होने के बाद राहुल गांधी फेल हो गए हैं. प्रियंका गांधी लॉन्च ही हो रही हैं. ऐसे में एक कांग्रेस का एक नया चेहरा आ गया है. खानदानी अहंकार का अंत हो चुका है. इसलिए गांधी परिवार को अंहकार और सामंतवाद से बाहर निकलने का समय आ गया है.”
India में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को फ्रांस में हो रही अशांति से जोड़ने वाली खबरों पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “यह एक प्रोग्रेसिव इंटरेशनल ग्रुप है, जो जहां-जहां जाता है, वहां विरोध-प्रदर्शन कराता है. यह वही प्रतिनिधि मंडल है, जो पिछले साल राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मिला था.”
भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने Prime Minister Narendra Modi के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोगों को Prime Minister की बढ़ती लोकप्रियता और देश की प्रगति स्वीकार नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में संघर्ष और अस्थिरता के बावजूद India की अर्थव्यवस्था निरंतर आगे बढ़ रही है, लेकिन इसके बावजूद कुछ तत्व देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन का रास्ता चुनावों से होकर गुजरता है. उनके अनुसार, भाजपा ने भी अतीत में कांग्रेस Government को जनादेश के माध्यम से ही सत्ता से बाहर किया था. शहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे यह संदेश जाए कि उनके साथ अन्याय हो रहा है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश लगातार विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है. India की इकोनमी 7.8 फीसदी से आगे बढ़ रही है
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी पर विवाद पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, “प्रदर्शनी लगाने का अधिकार सभी को है, लेकिन सिर्फ विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें दिखाना जायज नहीं है. विरोध-प्रदर्शन के कई मामले अदालत में विचाराधीन हैं. ऐसे में विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें प्रदर्शन करना ठीक नहीं है, इसलिए उनकी तस्वीरें हटाई गईं.”
–
ओपी/एएस


