क्रांतिकारी जतींद्रनाथ दास की पुण्यतिथि पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 13 सितंबर . स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिकारी जतींद्रनाथ दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और कई अन्य नेताओं उन्हें श्रद्धांजलि दी है. अमित शाह ने कहा कि जतींद्रनाथ दास का त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.

गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने Sunday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिकारी जतींद्रनाथ दास की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन. अल्पायु में ही अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष का मार्ग चुनने वाले जतींद्रनाथ जी को जेल की यातनाएं भी अपने संकल्प से डिगा नहीं सकीं. जेल में स्वाधीनता सेनानियों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के विरोध में उनकी भूख हड़ताल राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की अमर मिसाल है. उनका त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.”

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी जतींद्रनाथ दास को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी जतींद्रनाथ दास की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “‘विजय या मृत्यु’ के अटूट प्रण के साथ 63 दिनों की भूख हड़ताल से ब्रिटिश साम्राज्य की नींद उड़ा देने वाले मां भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी, अमर हुतात्मा जतींद्रनाथ दास के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले लाल पर राष्ट्र सर्वदा गर्व करेगा.”

वहीं, दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने लिखा, “मां भारती की स्वतंत्रता को जीवनधर्म मानने वाले अमर क्रांतिकारी जतींद्रनाथ दास का तप, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा अद्वितीय थी. 63 दिनों का अनशन भी उनके अडिग संकल्प को विचलित नहीं कर सका. राष्ट्र के लिए सर्वस्व अर्पित करने वाले इस महान बलिदानी को पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने पोस्ट में कहा, “अमर क्रांतिकारी एवं महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद जतींद्रनाथ दास की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. देश की स्वतंत्रता के लिए उनका त्याग, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्रवासियों को प्रेरणा देता रहेगा.”

डीसीएच/

Leave a Comment