Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

क्या संजय राउत चाहते हैं देश में नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात हों, गिरीश महाजन ने पूछा तीखा सवाल

क्या संजय राउत चाहते हैं देश में नेपाल बांग्लादेश जैसे हालात हों, गिरीश महाजन ने पूछा तीखा सवाल

क्या संजय राउत चाहते हैं देश में नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात हों, गिरीश महाजन ने पूछा तीखा सवाल

New Delhi, 21 अक्टूबर . Maharashtra के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के अल्बानिया वाले बयान पर तीखा पलटवार किया. महाजन ने कहा कि नेपाल, बांग्लादेश और Pakistan में क्या हो रहा है, सब देख रहे हैं. क्या संजय राउत चाहते हैं कि हिंदुस्तान में भी वही हो?

Maharashtra के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने एकनाथ शिंदे के फिर से Chief Minister बनने के दावों को लेकरकहा कि अगर संख्या बढ़ती है, बहुमत में आते हैं तो उनको कौन रोक सकता है? हमारी शुभकामनाएं हैं उनको.

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर उन्होंने कहा कि Mumbai Police ने बहुत अच्छी कार्रवाई की है. फायरिंग होने के बाद बहुत कम समय में उन्होंने आरोपियों को हिरासत में लिया है. उनकी जांच हो रही है. प्रश्न यह है कि हथियार कहां से आया, इसके पीछे कौन है, यह सभी की जांच Police कर रही है.

संजय राउत के अल्बानिया वाले बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी की आपत्ति को लेकर उन्होंने कहा कि बाकी देशों में तो बहुत कुछ हो रहा है. आप देख रहे हैं नेपाल में क्या हो रहा है, बांग्लादेश में क्या हो रहा है, Pakistan में क्या हो रहा है. क्या संजय राउत चाहते हैं कि हिंदुस्तान में भी यही हो? कहां ले जाना चाहते हैं देश को?

गिरीश महाजन ने कहा कि हम लोग आज इतनी प्रगति कर रहे हैं. हमारे Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. हमारी अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है. इतने अच्छे काम चल रहे हैं, गरीब कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, इतना इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है. हम लोग कहां से कहां जा रहे हैं, पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही है.

उन्होंने कहा कि संजय राउत कहते हैं कि ऐसा ही होना चाहिए, जला दो, मिटा दो, पत्थरबाजी करो. मुझे लगता है कि उनकी दिमागी हालत आजकल थोड़ी खराब दिख रही है. वैसे भी शुरू से ऐसे भड़काऊ बयान देना उनकी आदत रही है. मुझे लगता है इससे ज्यादा गलत बात और क्या हो सकती है.

इसके अलावा संजय राउत के बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा, “गृह मंत्री को जो काम करना चाहिए, वो नहीं करते हैं. वो यहां पर कानून व्यवस्था खत्म करने का काम कर रहे हैं. संजय राउत ने बिल्कुल सही कहा है कि जब से वो देश के गृहमंत्री बने हैं. इस देश की कानून व्यवस्था खत्म हो गई. जो गलत काम करते हैं, गुंडागर्दी करते हैं, उनकी भी मदद करते हैं.”

–

केके/वीसी

Share