‘कोई सपना बहुत बड़ा नहीं, कोई चुनौती बहुत कठिन नहीं’: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के प्रतिभागियों को सराहा

New Delhi, 5 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को एशियन पैरा गेम्स 2026 में India की शानदार प्रगति का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि साल 2010 में 14 मेडल से लेकर 2026 के संस्करण में 114 मेडल तक का India का सफर न सिर्फ मेडल टैली में देश की बढ़त को दिखाता है, बल्कि यह हमारे खिलाड़ियों की अपार क्षमता और प्रतिभा को भी दर्शाता है.
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल से बातचीत के बाद, पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “एक तरफ तो यह सिर्फ एक आंकड़ा है… एशियन पैरा गेम्स में India की तरक्की का एक आंकड़ा. लेकिन, सबसे अहम बात यह है कि यह तेजी से हुई तरक्की कुछ और भी बताती है… हमारे खिलाड़ियों की अपार क्षमता और प्रतिभा.”
India ने इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. 97 पैरा-एथलीट्स ने कुल 114 मेडल जीते, जिनमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. कुल मेडल टैली में India चौथे स्थान पर रहा.
भारतीय दल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए, पीएम मोदी ने बताया कि India ने 30 गोल्ड मेडल जीते, साथ ही 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड और 9 एशियन रिकॉर्ड भी बनाए. इसके अलावा, चार इवेंट्स में तो भारतीय खिलाड़ियों ने पोडियम की तीनों पोजीशन (पहला, दूसरा और तीसरा स्थान) पर कब्जा कर लिया.
पीएम मोदी ने India के प्रदर्शन से जुड़े दो और आंकड़े साझा किए. उन्होंने बताया कि एशियन पैरा गेम्स में पहली बार हिस्सा लेने वाले 61 खिलाड़ियों में से 36 खिलाड़ी मेडल जीतकर लौटे. वहीं, भारतीय दल में शामिल 56 महिला खिलाड़ियों में से 34 ने मेडल जीते. पीएम मोदी ने लिखा, “एशियन पैरा गेम्स में पहली बार हिस्सा लेने वाले 61 खिलाड़ियों में से 36 खिलाड़ी मेडल लेकर लौटे और 56 महिला खिलाड़ियों में से 34 ने मेडल जीते हैं.”
Prime Minister ने कहा कि इस प्रदर्शन से साबित होता है कि दृढ़ संकल्प के जरिए खिलाड़ी चुनौतियों को पार कर सकते हैं और अपने सपनों को हासिल कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा, “हमारे खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है कि अगर पक्का इरादा हो, तो कोई भी सपना बहुत बड़ा नहीं होता और कोई भी चुनौती बहुत कठिन नहीं होती.”
Prime Minister मोदी ने खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की चाह रखने वाले युवाओं के प्रति समाज की बदलती सोच का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अब देश में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पूरा समर्थन और प्रोत्साहन मिलेगा.
Prime Minister मोदी ने लिखा, “अब वह दौर बीत चुका है जब खेल में करियर बनाने की सोचने वाले युवाओं को समाज की नाराजगी झेलनी पड़ती थी. आज, अगर आपमें हुनर है, तो पूरा India आपके साथ खड़ा होगा और आपका हौसला बढ़ाएगा. आगे आएं, खेलें और चमकें.”
इस दौरान एथलीट्स ने पीएम मोदी को विशेष स्मृति-चिह्न भेंट किए, जो आइची-नागोया खेलों में उनकी उपलब्धियों का प्रतीक थे.
महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर टी12 स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीतने वालीं स्प्रिंटर सिमरन शर्मा ने Prime Minister को स्मृति-चिह्न के रूप में जूतों की एक जोड़ी भेंट की. वहीं, एफ45/46 वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाले शॉट पुटर सचिन सर्जेराव ने भी Prime Minister मोदी को एक शॉट पुट बॉल भेंट की.
–
आरएसजी


