
तिरुवनंतपुरम, 2 अक्टूबर . केरल के मलप्पुरम जिले की कुट्टीपुरम Police और तिरूर डीएएनएसएएफ (जिला नशीले पदार्थों के विरुद्ध विशेष कार्रवाई बल) टीम ने दो लोगों को 100 ग्राम एमडीएमए (नशीला पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया. आरोप है कि वे इसे कुट्टीपुरम इलाके में बेचने के लिए लाए थे.
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मुहम्मद रिजवान (25) और मुहम्मद जासिल (41) के तौर पर हुई. दोनों तवनूर के रहने वाले हैं. दोनों को Friday सुबह कुट्टीपुरम के थ्रिप्पालूर में कन्नमकुलम से गिरफ्तार किया गया. Police के मुताबिक, वे Bengaluru से लाई गई ड्रग्स के साथ कार में आए थे और संभावित ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे, तभी गुप्त सूचना के आधार पर Police ने उन्हें रोक लिया.
गाड़ी की तलाशी के दौरान Police को एमडीएमए के कई छोटे पैकेट मिले, जिन्हें कथित तौर पर बेचने के लिए तैयार किया गया था. Police ने बताया कि ये दोनों कुछ समय से निगरानी में थे. Police के अनुसार, जासिल कथित तौर पर ड्रग तस्करी के काम के लिए पैसे लगाता था, जबकि रिजवान कथित तौर पर कैरियर का काम करता था और जासिल के लिए ड्रग्स पहुंचाता था.
Police ने कहा कि आरोपियों से उनके नेटवर्क और ड्रग्स के कारोबार में शामिल अन्य लोगों के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए विस्तार से पूछताछ की जाएगी. Police ने यह भी कहा कि ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए इलाकों में निगरानी बढ़ाई जाएगी.
नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ Police की ओर से की गई कार्रवाई का दूसरा मामला Friday को छत्तीसगढ़ से सामने आया, जहां जशपुर Police ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 440.63 किलोग्राम गांजा बरामद किया. गांजे को मिर्च की बोरियों के नीचे छिपाकर Odisha से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था.
Police ने मामले में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. Police के अनुसार, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 20 लाख 31 हजार 500 रुपए है. तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे करीब 20 लाख रुपए कीमत के वाहन को भी जब्त किया गया है. इस तरह मामले में कुल 2 करोड़ 40 लाख 31 हजार 500 रुपए की जब्ती की गई है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय मोहम्मद वसीम और 34 वर्षीय मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है. दोनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव के रहने वाले हैं.
–
डीके/एबीएम