Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन भरा

Union Minister हरदीप पुरी ने Madhya Pradesh से राज्यसभा के लिए नामांकन भरा

Bhopal , 31 अक्टूबर . Union Minister व भारतीय जनता पार्टी के Madhya Pradesh से राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी ने Saturday को नामांकन पत्र दाखिल किया. इस मौके पर भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

दरअसल, डॉ. एल. मुरुगन ने Union Minister पद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके चलते उपचुनाव हो रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव के लिए Union Minister हरदीप पुरी को उम्मीदवार बनाया है. Union Minister Saturday को विधानसभा परिसर पहुंचे और उन्होंने यहां निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

Union Minister पुरी का निर्वाचित होना लगभग तय है, क्योंकि कांग्रेस राज्यसभा उपचुनाव के लिए अब तक किसी नाम का फैसला नहीं कर पाई है. साथ ही, संख्या बल के आधार पर भाजपा उम्मीदवार को कोई दिक्कत नहीं है. Chief Minister मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिति में Union Minister व भारतीय जनता पार्टी के Madhya Pradesh से राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी ने विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया.

इस दौरान उपChief Minister जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले Union Minister अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका और देशवासियों की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की.

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, पार्षद मोनू शिखा गोहल एवं मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. राज्य में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं, जिनमें से आठ पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है, वहीं दो पर कांग्रेस के सदस्य हैं. एक सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है और यह भी भाजपा के खाते में जाने की पूरी संभावना है. इस तरह भाजपा के राज्यसभा सदस्यों की संख्या बढ़कर 9 हो जाएगी.

Union Minister हरदीप सिंह पुरी की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस की ओर से लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया जा रहा है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि पुरी का नाम एपस्टीन प्रकरण से जुड़े जिन दस्तावेजों, ईमेल और मुलाकातों के संदर्भ में सामने आया है, उन पर देश के सामने स्पष्ट जवाब भाजपा को देना चाहिए.

–

एसएनपी/एएस

Share