Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

पंजाब के संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल : विजय इंदर सिंगला

पंजाब के संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल : विजय इंदर सिंगला

संगरूर, 1 नवंबर . कांग्रेस नेता और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4 नवम्बर को पंजाब में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं. इसे लेकर पंजाब के संगरूर में तैयारियां की जा रही हैं. इस दौरान राहुल गांधी पंजाब Government पर कानून-व्यवस्था और ड्रग्स को लेकर निशाना साध सकते हैं.

से बातचीत के दौरान विजय इंदर सिंगला ने कहा कि संगरूर में 4 नवम्बर को सुबह 10 बजे कांग्रेस की रैली होगी. इसमें राहुल गांधी शामिल होंगे. यह एक ऐतिहासिक रैली होगी और 2027 विधानसभा चुनाव का आगाज होगा. पंजाब के मुद्दों से हम सभी वाकिफ हैं. पंजाब और पंजाब के लोग ऐसा पंजाब नहीं चाहते थे, जैसा पंजाब आज हमारे सामने है.

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की Government ने पिछले 5 वर्षों में जिस तरह से काम किया है, उससे ड्रग्स का नशा घर-घर तक पहुंच गया है. कानून-व्यवस्था की स्थिति हम सभी देख रहे हैं. गैंगस्टर फिरौती मांग रहे हैं. Policeकर्मियों समेत आम लोगों की दिनदहाड़े हत्या की जा रही है. ये सभी मुद्दे हैं, जो जनता के सामने हैं.

उन्होंने आम आदमी पार्टी Government पर निशाना साधते हुए कहा कि बकरियों, मुर्गियों और फसलों आदि का मुआवजा देने, रोजगार उपलब्ध कराने और लोगों के मन में उम्मीद जगाने की बात कही गई थी लेकिन 5 वर्षों में यह Government पूरी तरह विफल साबित हुई है. हाल ही में दो विधायक आम आदमी पार्टी छोड़कर जा चुके हैं और न जाने कितने अन्य जाने वाले हैं.

विजय इंदर सिंगला ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 10 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगी. कांग्रेस पंजाब को एक अच्छा शासन देगी, जिसमें युवाओं का बेहतर भविष्य सुनिश्चित होगा. ड्रग्स पर रोक लगाने के लिए हम कठोर कदम उठाएंगे.

उन्होंने कहा कि पंजाब Police को खुलकर काम नहीं करने दिया जा रहा है. Political लोगों द्वारा उस पर दबाव बनाया जा रहा है या फिर उसके कामकाज में हस्तक्षेप किया जा रहा है. पंजाब की हालत नाजुक हो चुकी है. 4 नवम्बर को इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस फगूवाला गांव में सभा करने वाली है. यह 2027 विधानसभा चुनाव का आगाज भी होगा.

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को आज सुरक्षा की जरूरत पड़ रही है. दरअसल, पंजाब को सुरक्षित बनाए जाने की आवश्यकता है. ड्रग्स को बढ़ावा मिल रहा है. भाजपा, अकाली दल और आम आदमी पार्टी ड्रग्स रोकने में असफल रहे हैं. ड्रग्स के खिलाफ भाजपा की यात्रा में लोग नहीं गए क्योंकि वे इन सबकी सच्चाई जानते हैं.

–

एएमटी/पीएम

Share