Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सिनेमा,मनोरंजन

कुमार सानू गाने से पहले अपनाते हैं खास ट्रिक, बताया कैसे सीखते हैं हर भाषा का उच्चारण

कुमार सानू गाने से पहले अपनाते हैं खास ट्रिक, बताया कैसे सीखते हैं हर भाषा का उच्चारण

Mumbai , 15 नवंबर . हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक कुमार सानू ने अपनी आवाज से कई भाषाओं के गानों को यादगार बनाया है. खास बात यह है कि वह जिस भाषा में भी गाना गाते हैं, उनके उच्चारण में उस भाषा की झलक साफ सुनाई देती है. सुनने वालों को कई बार लगता है कि वह उसी भाषा के गायक हैं.

अब कुमार सानू ने बताया है कि अलग-अलग भाषाओं की जानकारी न होने के बावजूद वह गानों के शब्दों का सही उच्चारण कैसे करते हैं. इसके पीछे उनकी अपनी एक खास तकनीक है, जिसे उन्होंने खुद विकसित किया है.

अपने नए गाने ‘सुनियो जरा’ के प्रमोशन के दौरान कुमार सानू ने से बातचीत की. जब उनसे कहा गया कि वह जिस भाषा में गाते हैं, उसी भाषा के लगने लगते हैं तो उन्होंने इसे भगवान का दिया तोहफा बताया.

कुमार सानू ने कहा, ”यह भी भगवान की देन है. मैं यह नहीं कह सकता कि मुझे बंगाली, हिंदी और थोड़ी-बहुत अंग्रेजी के अलावा कोई भाषा आती है. मुझे बस इतनी ही भाषाएं आती हैं. नेपाली, तेलुगु, तमिल, मलयालम, Gujaratी या मराठी, इनमें से कोई भी भाषा मुझे अच्छी तरह नहीं आती.”

उन्होंने कहा, ”किसी भाषा के बारे में थोड़ी-बहुत जानकारी होना अलग बात है. मैं कई साल से Maharashtra में हूं और मुझे मराठी भाषा बहुत पसंद है. मराठी में कई अच्छे गायक और प्रतिभाशाली कलाकार हैं. हालांकि मैंने कभी अलग-अलग भाषाएं सीखने के लिए खास मेहनत नहीं की. गाने के सही उच्चारण के लिए मैं म्यूजिक डायरेक्टर या गीतकार के बोलने के तरीके पर खास ध्यान देता हूं. वह जिस तरह किसी शब्द का उच्चारण करते हैं, उसे अपनी शॉर्टहैंड में लिख लेता हूं.”

कुमार सानू ने कहा, “मेरे पास जितने भी कागज होते हैं, उनमें काफी शॉर्टहैंड लिखा होता है. यह तरीका मैंने खुद बनाया है. रिकॉर्डिंग के दौरान मैं गाने के बोलों के साथ अपनी लिखी हुई शॉर्टहैंड भी देखता हूं. इससे मुझे शब्दों का वही उच्चारण करने में मदद मिलती है, जैसा सुनाया गया होता है. मैं अपनी तरफ से उस भाषा के उच्चारण के करीब पहुंचने की पूरी कोशिश करता हूं.इसी वजह से लोगों को लगता है कि मैं नेपाली हूं या तमिल हूं.”

उन्होंने आगे कहा कि लोग उनके शब्दों से ही समझ सकते हैं कि उन्होंने भाषा पर अलग से काम नहीं किया है, बल्कि शॉर्टहैंड के जरिए उस भाषा के उच्चारण के जितना करीब पहुंच सकते हैं, पहुंचने की कोशिश की है. इसमें उन्हें काफी हद तक सफलता भी मिली और लोगों ने उनके इस अंदाज को पसंद किया.

–

पीके/वीसी

Share