Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

कुणाल खेमू की बहन ने ‘हनुमान अंश’ के गाने पर किया जबरदस्त डांस, सोहा ने की तारीफ

कुणाल खेमू की बहन ने ‘हनुमान अंश’ के गाने पर किया जबरदस्त डांस, सोहा ने की तारीफ

Mumbai , 14 अक्टूबर . फिल्म ‘हनुमान अंश’ का चर्चित बुंदेलखंडी लोक-भक्ति गीत ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ काफी समय से social media पर जमकर वायरल हो रहा है. इस बीच Wednesday को Actor कुणाल खेमू की बहन करिश्मा खेमू ने इस गाने पर शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर सबका ध्यान खींच लिया.

करिश्मा खेमू ने इंस्टाग्राम पर अपनी डांस परफॉर्मेंस का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह शानदार एक्सप्रेशन और क्लासिकल अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं. करिश्मा खेमू ने बताया कि उन्होंने यह नृत्य माता रानी के लिए तैयार किया है.

उनका मानना है कि माता रानी में प्रेम और कोमलता के साथ-साथ प्रचंडता भी निहित है. करिश्मा ने लिखा, “शक्ति कभी ढ़ूंढ़ने से नहीं मिलती बल्कि, यह आपके अंदर ही होती है. इस नवरात्रि के अवसर पर मां पार्वती के लिए नृत्य कर रही हूं, क्योंकि जो देवी प्रेम करती है, वही लड़ना भी जानती है. वो एक साथ कोमल भी है और प्रचंड भी. जय माता दी.”

करिश्मा का यह परफॉर्मेंस social media पर काफी पसंद किया जा रहा है. उनकी भाभी और Actress सोहा अली खान समेत कई लोगों ने कमेंट सेक्शन के जरिए करिश्मा के डांस की तारीफ की. Actress सोहा अली खान ने लिखा, “बहुत शानदार.”

‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ गीत को साधु एस. तिवारी ने गाया और संगीतबद्ध किया है. यह गाना माता पार्वती की उस दृढ़ जिद और संकल्प पर आधारित है, जब वे भोलेनाथ (शिव) से विवाह करने पर अड़ जाती हैं. गीत में सप्तऋषि माता पार्वती को समझाते हैं कि शिव तो एक तपस्वी हैं, जिनके सिर पर गंगा और गले में सांप रहते हैं, वे गृहस्थी के लिए कैसे उपयुक्त होंगे.

इस लोक-भक्ति गीत में बुंदेली हास्य और गहरी श्रद्धा का सुंदर मेल देखने को मिलता है. ‘हनुमान अंश’ महान संत श्री नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित है. यह फिल्म एक ऐसे लड़के की भावनात्मक और आध्यात्मिक यात्रा को दिखाती है जो अपनी दिवंगत मां की याद में ईश्वर की तलाश में निकलता है. फिल्म में बाबा के प्रेम, सादगी, मानवता की सेवा और उनके जीवन से जुड़े चमत्कारों को पर्दे पर उतारा गया है.

–

एनएस/पीएम

Share