Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

अवतार गिल ने दिवंगत अभिनेता भरत कपूर को जयंती पर किया याद, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

अवतार गिल ने दिवंगत Actor भरत कपूर को जयंती पर किया याद, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Mumbai , 15 अक्टूबर . Actor अवतार गिल ने अपने प्रिय मित्र और दिवंगत Actor भरत कपूर को उनकी जयंती पर याद किया. Actor ने अपने social media के जरिए भरत कपूर को याद करते हुए उन्हें बेहतरीन कलाकार, शानदार इंसान और केयरिंग दोस्त बताया.

Actor अवतार गिल ने इंस्टाग्राम पर भरत कपूर के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने एक्टिंग में उनके योगदान और अपने रिश्तों की गर्मजोशी को याद किया. उन्होंने लिखा, “अपने प्यारे दोस्त भरत कपूर को उनके जन्मदिन पर याद कर रहा हूं. भरत एक बेहतरीन एक्टर और अपने काम में माहिर कलाकार थे. उन्होंने हर किरदार में एक अलग ही पहचान बनाई लेकिन कलाकार से बढ़कर वो एक शानदार इंसान थे. एक खूबसूरत दिल वाले, सच्चे दिल से परवाह करने वाले दोस्त और साथ रहने में बेहद खुशी देने वाले इंसान.”

उन्होंने Actor भरत कपूर के व्यक्तित्व और स्वभाव की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि भरत कपूर ऐसे इंसान थे, जो हमेशा अपने चाहने वालों के साथ खड़े रहते थे और बिना किसी उम्मीद के उनकी मदद किया करते थे. अवतार गिल ने लिखा, “प्यार लुटाने में दिलदार और अपने चाहने वालों के लिए हमेशा मौजूद रहने वाले भरत में एक खास बात थी, जिससे वह अपने आसपास के हर इंसान को खास महसूस कराते थे. वो ऐसे दोस्त थे जो हमेशा आपके साथ खड़े रहते थे, आपकी परवाह करते थे और बिना कुछ उम्मीद किए अपना सब कुछ दे देते थे.”

Actor ने बताया कि वे खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि दिवंगत एक्टर के साथ उनकी इतनी गहरी दोस्ती रही. उन्होंने लिखा, “मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि उनके साथ मेरी इतनी शानदार दोस्ती रही. उनकी कमी आज भी बहुत खलती है लेकिन उनके साथ बिताई गई यादें, हंसी और प्यार हमेशा मेरे दिल में रहेगी.”

भरत कपूर टेलीविजन और भारतीय सिनेमा में सक्रिय रहे. उन्हें ‘नूरी’, ‘बाजार’, ‘गुलामी’ और ‘खुदा गवाह’ जैसी फिल्मों के साथ-साथ ‘अमानत’ और ‘सांस’ जैसे टेलीविजन शो में उनके रोल के लिए जाना जाता है. 27 अप्रैल 2026 को Mumbai में 80 साल की उम्र में Actor का निधन हो गया था.

–

एनएस/पीएम

Share