Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

‘कुछ लोग चुनौतियों में बिखर जाते हैं, मोदी निखर जाते हैं’, इरफान अंसारी के बयान पर नकवी का पलटवार

‘कुछ लोग चुनौतियों में बिखर जाते हैं, मोदी निखर जाते हैं’, इरफान अंसारी के बयान पर नकवी का पलटवार

New Delhi, 5 नवंबर . इरफान अंसारी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनौतियों के सामने बिखर जाते हैं, जबकि पीएम Narendra Modi संकटों के बीच भी देश के सरोकारों के लिए मजबूती से आगे बढ़ते रहे हैं. नकवी ने कांग्रेस के रिजीम चेंज वाले राग को ‘सुबह दिखकर शाम तक गायब’ हो जाने वाला बताया.

इरफान अंसारी के बयान पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, एक चीज मैं देखता हूं कि कुछ लोग चुनौतियों के सामने बिखर जाते हैं और कुछ लोग चुनौतियों के सामने निखर जाते हैं. Narendra Modi इसी तरह के संकटों और कंटकों के बीच लगातार मजबूती के साथ राष्ट्र के सरोकारों और देश के लोगों के सरोकारों के प्रति समर्पित भाव से आगे बढ़ते रहे हैं.

उन्होंने कहा कि जो तूफानों में बढ़ते जा रहे हैं, वही हर दिन निखरते जा रहे हैं. जो लोग यह समझते हैं कि अराजकता और अराजक तंत्र के अखाड़े में स्थिरता का नगाड़ा बजाकर कोई बहुत बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे, वे हर दिन अपने ही दांव और अपने ही पेंच में उलझते जा रहे हैं.

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी या कांग्रेस एंड कंपनी, इनका जो रवैया है, वह हर दिन दिखाई पड़ता है. ये तथाकथित रिजेक्टेड फैमिली के लोग, जो फैमिली फोटो फ्रेम में फिक्स हैं, उनका रिजीम चेंज का राग हर दिन नए-नए रंग और नए रूप में दिखाई पड़ता है. एक दिन सुबह दिखाई पड़ता है और शाम तक गायब हो जाता है.

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि दूसरी तरफ, कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि इससे दूर रहें, क्योंकि इससे दिल और दिमाग में नफरत पैदा होती है. सनातन को लेकर भी उन्होंने ऐसी बातें कहीं. दूसरी तरफ, कोच्चि को जंतर-मंतर बनाने की बात कही जा रही है कि दीपावली से पहले केरल के कोच्चि को जंतर-मंतर बना देंगे.

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि इस तरह की साजिश करने वाले लोग समय-समय पर दिखाई नहीं पड़ते. लेकिन एक बात समझ लेनी चाहिए कि आप लोकतंत्र को अराजकता के जरिए न तो नष्ट कर सकते हैं और न ही अस्थिर कर सकते हैं.

अग्निवीर योजना को लेकर Government के फैसले पर उन्होंने कहा कि अग्निवीर के मामले को लेकर कुछ Political पार्टियां और नेता जिस तरह की Political अग्निवर्षा चला रहे थे, उन्हें एक बार फिर झटका लगा है. जिस तरह उन्होंने नौजवानों के अंदर भ्रम और भय पैदा करने की कोशिश की, उससे उनकी नीयत और सोच दोनों उजागर हो गई हैं.

–

केके/एएस

Share