Skip to content
Sunday, 8 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की ‘कार’, सुकेश ने भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की ‘कार’, सुकेश ने भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

New Delhi, 6 नवंबर . Bollywood Actress नोरा फतेही का नाम लंबे समय से सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए की कथित ठगी और वसूली के मामले में चर्चा में रहा है. इस मामले में अब दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में उनका बयान दर्ज किया गया. Friday को कोर्ट के सामने पेश हुईं नोरा ने दिसंबर 2020 में चेन्नई में हुए एक इवेंट का पूरा किस्सा सुनाया.

नोरा ने कोर्ट को बताया कि वह दिसंबर 2020 में अपनी पूरी टीम के साथ फ्लाइट से चेन्नई पहुंची थीं. वहां एक इवेंट होना था, जिसकी पूरी व्यवस्था एक्सीड एंटरटेनमेंट के कर्मचारियों ने संभाली थी. इवेंट के लिए तैयार होने के दौरान उनकी टीम ने उन्हें बताया कि सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना उनसे और उनके परिवार से मिलना चाहती हैं. इसके बाद लीना पॉलोज दो वीडियोग्राफर और कुछ अन्य लोगों के साथ उनके कमरे में पहुंचीं. वह अपने साथ कुछ गिफ्ट भी लेकर आई थीं.

Actress ने बताया कि मुलाकात के दौरान लीना ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह नेल आर्टिस्ट्री सैलून की मालकिन हैं. बातचीत के बीच लीना ने कहा कि उनके पति उन्हें ‘हेलो’ कहना चाहते हैं और चेन्नई आने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं. इसके बाद लीना ने अपने पति को फोन लगाया और स्पीकर पर बात कराई.

नोरा ने बताया कि फोन पर सुकेश ने उनसे कहा कि वह और उनका परिवार उनके बहुत बड़े फैन हैं. उन्होंने इवेंट में आने के लिए उनका धन्यवाद किया और भविष्य में भी उनके साथ और इवेंट करने की इच्छा जताई. इसी बातचीत के दौरान लीना ने नोरा को एक कार गिफ्ट करने की बात कही. फोन पर मौजूद सुकेश ने भी उनसे अनुरोध किया कि वह इस कार को गिफ्ट के तौर पर स्वीकार कर लें.

नोरा ने बयान में बताया कि यह बातचीत खत्म होने के बाद वह अपनी टीम के साथ इवेंट के लिए निकल गईं. वहां वह चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं और डांस कॉम्पिटिशन को जज किया.

Actress ने कोर्ट को बताया कि इवेंट के दौरान उन्हें कुछ लिफाफे दिए गए थे. उनसे कहा गया था कि वह ये लिफाफे दिव्यांग बच्चों के माता-पिता को सौंप दें. इस तरह नोरा ने कोर्ट के सामने चेन्नई इवेंट में मौजूदगी से लेकर लीना और सुकेश के साथ हुई बातचीत तक की जानकारी दी.

कोर्ट में नोरा का बयान अभी पूरा नहीं हुआ है. उनका आगे का बयान 30 नवंबर को दर्ज किया जाएगा. इस दिन मामले में अगली सुनवाई होगी.

–

पीके/एबीएम

Share