कुछ लोगों के कारण पूरे समुदाय को लपेटना गलत, कुर्ला घटना पर एनसीपी नेता सना मलिक

Mumbai , 22 नवंबर . कुर्ला गार्डन मारपीट की घटना को लेकर Maharashtra की राजनीति गरमा गई है. कैबिनेट मंत्री नितेश राणे के उस बयान पर एनसीपी विधायक सना मलिक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने घटना में शामिल नाबालिगों को ‘टाइम बम’ बताया था और कहा था कि ये लोग ‘गजवा-ए-हिंद’ का सपना देख रहे हैं.
सना मलिक ने से बात करते हुए कहा, “कुर्ला में जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण था. ऐसी घटना Mumbai में होना और भी दुर्भाग्य की बात है. Mumbai भाईचारे का शहर है. हमारी एक ही मांग है कि निष्पक्ष तरीके से पूरी घटना की जांच हो. जो भी इसमें दोषी है, उसे सजा दी जाए. हमारी मांग है कि पूरे कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो.”
सना मलिक ने कहा, “किसी भी घटना को किसी धार्मिक एंगल से नहीं जोड़ना चाहिए. कुछ बच्चों ने ऐसी हरकतें की हैं तो पूरे समूह को इसमें नहीं लपेटना चाहिए. India में विभिन्न-विभिन्न धर्मों को मानने वाले रहते हैं. संविधान के हिसाब से सभी को उनका अधिकार दिया गया है. लेकिन जिन युवकों ने गलती की है, उनके ऊपर Police की कार्रवाई पूरी तरह से निष्पक्ष होनी चाहिए.”
इस घटना के खिलाफ हिंदू संगठनों के एकजुट होने पर सना मलिक ने कहा, “ये गलत है, कोई भी घटना धर्म के एंगल से नहीं चलनी चाहिए. इसे सांप्रदायिक रंग नहीं देना चाहिए. हम चाहते हैं कि जो भी दोषी हैं, कानून के तहत उनके ऊपर कार्रवाई हो. वहीं जो पीड़ित होता है, उनके साथ न्याय होना बहुत जरूरी है. गलत को गलत बोलना जरूरी है.”
सना मलिक ने कहा कि Mumbai की पहचान भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब से है. यहां हर धर्म के लोग मिलकर रहते हैं. ऐसी घटनाओं को सांप्रदायिक रंग देने से शहर का माहौल खराब होता है. उन्होंने कहा कि मंत्रियों जैसे जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को बयान देते समय संयम बरतना चाहिए. भड़काऊ बयान से समाज में तनाव बढ़ता है और जांच भी प्रभावित होती है.
–
एससीएच/वीसी


