Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि ‘मोदी’ को बदनाम कर सकें : प्रधानमंत्री मोदी

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि ‘मोदी’ को बदनाम कर सकें : Prime Minister मोदी

बनासकांठा, 30 अक्टूबर . Gujarat के बनासकांठा में Prime Minister Narendra Modi ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कृषि, पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र Government की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर भी निशाना साधा.

पीएम मोदी ने कहा कि खेती हमारे देश की परंपरा भी है और संस्कृति भी है. पिछले 12 वर्षों में हमारी Government ने इसमें विज्ञान और तकनीक का व्यापक समावेश किया है.

इसका उदाहरण देते हुए पीएम ने कहा कि सॉइल हेल्थ कार्ड इसका बड़ा उदाहरण है. पहले किसान को यह पता लगाने में मुश्किल होती थी कि उसके खेत को कौन सी खाद चाहिए और कितनी मात्रा में चाहिए. सॉइल हेल्थ कार्ड ने इसका समाधान किया है. आज 26 करोड़ से अधिक सॉइल हेल्थ कार्ड हमारे किसानों के पास हैं. इससे खेती के तौर-तरीकों में आधुनिकता आई है.

उन्होंने कहा कि किसान के लिए मौसम में हो रहा बदलाव बहुत बड़ी चुनौती है, इसलिए Government का प्रयास है कि किसान को लगातार नई किस्म के बीज उपलब्ध हों, जो जलवायु के अनुकूल हों. बीते वर्षों में बीजों की करीब 3 हजार नई किस्में किसानों को उपलब्ध कराई गई हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि पशुपालन हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है और इसमें महिलाओं की बहुत बड़ी भागीदारी है. बीते दशक में हमने पशुपालन में भी वैज्ञानिकता पर जोर दिया है, ताकि दुग्ध उत्पादन बढ़े. आप राष्ट्रीय गोकुल मिशन के बारे में जानते हैं, इसके तहत देशी नस्लों के वैज्ञानिक प्रजनन और संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है. बनासकांठा में बना रिसर्च सेंटर इस मिशन को और मजबूती देगा. उन्होंने कहा कि आईवीएफ जैसी आधुनिक तकनीक इसमें मदद करती है.

पीएम ने कहा, “पशुओं को बीमारी से बचाना भी हमारी प्राथमिकता है. हमने देश में पशुओं के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू किया. अब तक 150 करोड़ टीके पशुओं को लगाए जा चुके हैं. 8 करोड़ से अधिक किसानों के पशुओं को मुफ्त टीके लगे हैं. इससे पशुपालकों के खर्च का बोझ भी कम हुआ है.

“इन प्रयासों का असर दुग्ध उत्पादन में भी दिख रहा है. वर्ष 2013-14 में एक गाय या भैंस से औसतन एक दिन में 5 लीटर से भी कम दूध मिलता था, आज यह औसत बढ़कर करीब 8 लीटर हो गया है. India में दुग्ध उत्पादन की उत्पादकता दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ रही है. India दुनिया में नंबर वन है, इसका मतलब है कि किसान परिवार की कमाई बढ़ी है.”

Prime Minister ने बताया कि आज यहां दो बायो सीएनजी प्लांट का शिलान्यास भी हुआ है. हमारा लक्ष्य साफ है कि पशु स्वस्थ हों, दूध उत्पादन बढ़े और गोबर का भी पूरा उपयोग हो. हम पशुपालन को केवल परंपरा नहीं, किसान की आमदनी बढ़ाने और गांव को समृद्ध बनाने का साधन बना रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मछली पालन के क्षेत्र में भी विस्तार हुआ है. India का सी-फूड निर्यात दो गुना से अधिक हो गया है. मछली पालन क्षेत्र में सहकारिता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.

मधुमक्खी पालन से भी किसानों को आय का एक और साधन मिला है. बीते 12 वर्षों में शहद का उत्पादन दोगुना हुआ है. हमारा देश प्राकृतिक शहद का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है और इस मधु क्रांति, स्वीट क्रांति में महिलाओं की भूमिका बढ़ती जा रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि बनासकांठा का आलू आज विश्व प्रसिद्ध है. फल और सब्जी की खेती करने वाले किसानों के लिए क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम चल रहा है. इसके तहत आज 12 क्लस्टर स्वीकृत किए गए हैं. ये क्लस्टर टमाटर, हरी मिर्च, अंगूर, केला, प्याज, संतरा, अनार और कोको जैसी फल-सब्जियों से जुड़े हैं. इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए सब्सिडी दी जाएगी.

उन्होंने बताया कि आज Gujarat को दो नई रेल सेवाएं मिली हैं, जिनमें Ahmedabad-साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचराजी-साबरमती मेमू ट्रेन शामिल हैं.

पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि आज देश का हर किसान, हर नौजवान विकसित India बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा. ये ऐसे लोग हैं जो देश को मुश्किल में देखना चाहते हैं. इनका प्लान देश में अफरातफरी फैलाने का था ताकि ये ‘मोदी’ को बदनाम कर सकें.

इसका ताजा उदाहरण ईरान और खाड़ी देशों के आसपास चल रहा तनाव है. जब India एकजुट होकर इसका सामना करने में जुटा है, तब ये लोग अफवाहें फैलाने में लगे रहे. अफवाहें फैलाई गईं, किसानों को खाद के लिए डराया गया. इनका प्लान देश में अफरातफरी फैलाने का था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें.

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आज भी चल रही है, लेकिन हमने किसानों के लिए खाद की कमी नहीं होने दी. इस युद्ध के कारण दुनिया में फर्टिलाइजर की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं. दुनिया में यूरिया की जो बोरी 3,000 रुपये में मिलती है, वही बोरी India के किसानों को 300 रुपये से कम में मिल रही है. डीएपी खाद की कीमत दुनिया में 5,000 रुपये से ऊपर पहुंच गई है, लेकिन India के किसानों को वही बोरी 1,350 रुपये में मिल रही है. देश यह मदद इसलिए कर रहा है ताकि हमारा किसान सशक्त हो.

अनिश्चितता से भरी दुनिया में India का तेज गति से विकास पूरी दुनिया के लिए नई उम्मीद है. ऐसे में एक भारत, श्रेष्ठ India के पथ पर निरंतर आगे बढ़ना है.

Prime Minister ने कहा, “मैं दो ही बातें जानता था. पहली जनसेवा से राष्ट्रसेवा और दूसरी Gujarat के विकास से देश का विकास. मैं देश के लिए जो कुछ भी कर पाया, इसका यश सभी देशवासियों को है. इसके लिए मैं आपका जीवन भर ऋणी रहूंगा और अंतिम क्षण तक आपकी सेवा में जुटा रहूंगा. अंत में उन्होंने देश के युवाओं से अपील की कि रन फॉर यूनिटी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.

–

वीकेयू/एएस

Share