Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

किसानों की मदद हमारी प्राथमिकता, उद्धव की सत्ता परिवर्तन वाली सोच सिर्फ कल्पना: आनंद दुबे

किसानों की मदद हमारी प्राथमिकता, उद्धव की सत्ता परिवर्तन वाली सोच सिर्फ कल्पना: आनंद दुबे

Mumbai , 20 अक्टूबर . Political विश्लेषक आनंद दुबे ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की दशहरा रैली का बचाव करते हुए उद्धव ठाकरे और विपक्ष पर जुबानी हमला किया. उन्होंने कहा कि Maharashtra में सूखे जैसी स्थिति के बीच किसानों की मदद करना Government की प्राथमिकता है. विधायकों और मंत्रियों ने राहत कोष के लिए लाखों-करोड़ों रुपए के चेक सौंपे हैं, ताकि किसानों को आर्थिक सहायता मिल सके. इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे के अप्रैल में Government गिरने के दावे को भी खारिज किया और कहा कि सत्ता परिवर्तन का फैसला सड़कों पर नहीं, बल्कि चुनाव में जनता करती है.

आनंद दुबे ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने अपनी दशहरा रैली में किसानों की समस्याओं और उनकी सहायता का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि Maharashtra में सूखे जैसी स्थिति को देखते हुए किसानों तक मदद पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं. विधायकों और मंत्रियों की ओर से राहत कोष में चेक सौंपे जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक राजनीति का उदाहरण है.

उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए दुबे ने कहा कि उनकी राजनीति Government गिराने और सत्ता परिवर्तन की बातों तक सीमित है. India में Government बदलने का रास्ता चुनाव है और जनता अपने मताधिकार से तय करती है कि किसे सत्ता में आना चाहिए. उन्होंने दूसरे देशों में हुए Political उथल-पुथल का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या विपक्ष India में भी इसी तरह की स्थिति चाहता है.

उद्धव ठाकरे के इस अनुमान पर कि अप्रैल में Government गिर जाएगी, दुबे ने तंज कसते हुए इसे महज कल्पना बताया. उन्होंने कहा कि किसी जादू से Government गिर जाने जैसी बातें वास्तविकता से दूर हैं. ऐसे बयान कुछ समय के लिए खुशी दे सकते हैं, लेकिन इससे Political परिस्थितियां नहीं बदलतीं. उन्होंने यह भी दावा किया कि Narendra Modi के नेतृत्व वाली Government 2029, 2034, 2039, 2044 और 2049 तक सत्ता में बनी रहेगी.

उद्धव ठाकरे के इस सवाल पर कि Narendra Modi और अमित शाह ने 14 वर्षों में देश के लिए क्या किया, आनंद दुबे ने केंद्र का बचाव किया. उन्होंने कहा कि India की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ी है. देश के युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंजीनियरिंग, कानून, चार्टर्ड अकाउंटेंसी और सिविल सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने स्टार्टअप और कारोबार के क्षेत्र में भी India की प्रगति का उल्लेख किया. उन्होंने पिछली यूपीए Governmentों पर भ्रष्टाचार और घोटालों का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी Government ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने और किसानों, युवाओं और महिलाओं के हित में काम करने का प्रयास किया है.

उद्धव ठाकरे के कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जेन-जी के साथ खड़े होने के बयान पर दुबे ने शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि यदि उद्धव ठाकरे को कांग्रेस के साथ ही जाना था, तो उन्हें अपनी Political दिशा पहले ही स्पष्ट कर देनी चाहिए थी. दुबे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन उद्धव ठाकरे की Political विचारधारा से मेल नहीं खाता.

उद्धव ठाकरे की इस टिप्पणी पर कि किसानों को पांच हजार रुपए देकर Government कोई एहसान नहीं कर रही, दुबे ने कहा कि Government और उसके प्रतिनिधि किसानों की सहायता के लिए आर्थिक योगदान दे रहे हैं. उन्होंने मंच पर विधायकों और मंत्रियों द्वारा चेक सौंपे जाने का जिक्र किया और दावा किया कि इस राशि से किसानों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा. दुबे ने ठाकरे से सवाल किया कि उनकी ओर से किसानों के लिए क्या कदम उठाए गए हैं. शिंदे गुट के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों की मदद के लिए काम कर रहे हैं.

–

पीएसके

Share