किरीट सोमैया सिर्फ पब्लिसिटी के लिए करते हैं काम, कोई भी कानून से ऊपर नहीं: क्लाइड क्रैस्टो

Mumbai , 13 अक्टूबर . भाजपा नेता किरीट सोमैया के बयानों पर एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि संविधान के तहत सभी को अधिकार मिले हैं और कोई भी इंसाफ और कानून से ऊपर नहीं है, गलत करने पर कानून अपना काम करेगा. क्रैस्टो ने आरोप लगाया कि किरीट सोमैया सिर्फ पब्लिसिटी के लिए काम करते हैं.

एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने भाजपा नेता किरीट सोमैया पर कहा, “संविधान के हिसाब से हम देश के नागरिक के तौर पर मिले अधिकारों के आधार पर आगे बढ़ेंगे, क्योंकि कोई भी इंसाफ, नियम और कानून से ऊपर नहीं है और अगर किसी ने गलत किया है तो कानून अपना काम करेगा.”

उन्होंने कहा कि किरीट सोमैया पब्लिसिटी के लिए काम करते हैं. कई असली मुद्दे हैं, जिनके जरिए उन्हें लोगों की सेवा करनी चाहिए, लेकिन इन सबको छोड़कर, भारतीय जनता पार्टी के लोग जहां भी पब्लिसिटी पा सकते हैं, वहां भागते हैं.

इमरान खान को लेकर किरीट सोमैया के बयान पर एनसीपी एमएलसी इदरीस नाइकवाड़ी ने कहा कि ये एक अलग मुद्दा है. अब उन्हें क्या करना है, ये खुद अथॉरिटी को तय करना है.

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की आदत सी बन गई है कि सुबह उठकर कुछ ऐसा बोल दो कि टीआरपी मिल जाए. ये लोग अपनी टीआरपी के लिए बयान देते हैं. Government का अधिकार है कि वो जांच कर सकता है कि फंडिंग कहां से आ रहा है, कौन दे रहा है. इसकी जांच तो Government खुद के स्तर पर कर लेगी.

क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि ये प्रोटेस्टर जो प्रदर्शन कर रहे हैं, वे इंसाफ मांग रहे हैं और अपने हक मांग रहे हैं. वह हक, जो Government ने एसआईआर के जरिए छीन लिए, 13 करोड़ लोगों के हक छीन लिए. अब ये प्रोटेस्टर शांति से प्रदर्शन कर रहे हैं और उन पर केस करना गलत है. Government देश के लोगों के साथ गलत कर रही है. जब तक हमें हमारे हक नहीं मिलते, तब तक शांति से प्रदर्शन जारी रहेंगे.

इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शनकारियों को अराजक तत्व कहे जाने के बारे में पूछे जाने पर Samajwadi Party के राष्ट्रीय प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने कहा, “भाजपा के पास सिर्फ दो मुद्दे हैं. जब देश में मुसलमान विरोध करते हैं तो वे उन्हें आतंकवादी कहते हैं और जब गैर-मुस्लिम विरोध करते हैं तो वे उन्हें अराजक तत्व कहते हैं. वे कहते हैं कि ये लोग अराजक तत्व हैं और अराजकता फैला रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि ये बहुत दिनों तक नहीं चलेगा. जिन लोगों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, आप उन्हीं को देशद्रोही कह रहे हैं, अराजक तत्व बता रहे हैं. भाजपा के लोगों में नैतिकता नहीं है. सत्ता की लालच में वो अंधे हो गए हैं, संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं. यह अंधभक्तों को खुश रखने का एक हथकंडा है. ये देशभक्त लोग हैं, जो संविधान को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे हैं.

–

केके/डीकेपी

Leave a Comment