कानपुर में 5,000 ईवीएम पहुंचने का दावा भ्रामक, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया खंडन

Kanpur, 20 सितंबर . उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले Kanpur नगर में 5,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और 12 इंजीनियरों के पहुंचने का social media पर किया जा रहा दावा भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत है. यह स्पष्टिकरण Kanpur नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी किया गया है.

जिला निर्वाचन अधिकारी ने social media पोस्ट में कहा कि Kanpur नगर में ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (फर्स्ट लेवल चेकिंग-एफएलसी) 17 सितंबर 2026 से मान्यता प्राप्त Political दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शुरू हो चुकी है और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है.

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रथम स्तरीय जांच के लिए Kanpur नगर में किसी अन्य स्थान से कोई नई ईवीएम नहीं लाई गई है. social media पर 5,000 ईवीएम और 12 इंजीनियरों के पहुंचने का दावा पूरी तरह गलत और भ्रामक है.

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग का पूरा शेड्यूल और उसके आयोजन से जुड़ी जानकारी पहले ही व्यापक रूप से सार्वजनिक की जा चुकी है. लोगों से अपील की गई है कि वे social media पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें.

बता दें कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है. इसी क्रम में चुनाव आयोग ने भी पहले होने वाली तैयारी शुरू कर दी है. इसी को लेकर अफवाह फैलाई गई, जो तथ्यात्मक रूप से गलत निकला. लोगों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास करने से पहले पुष्ट सूत्रों से सही जानकारी इकट्ठा कर लें.

डीएससी

Leave a Comment