
Bhopal 21 सितंबर Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal के खजूरी सड़क क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी ने अपनी कथित प्रेमिका और दतिया में आरटीओ इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ मीनाक्षी गोखले की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी. बाद में पवन द्विवेदी ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली. Police से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला लेकपर्ल कॉलोनी का है.
मीनाक्षी Sunday रात को अपनी सहेली कृतिका और बेटी के साथ दतिया से Bhopal आई थी. कृतिका और मीनाक्षी की बेटी दूसरे कमरे में सो रही थी जबकि मीनाक्षी अन्य कमरे में थी. यह मकान पवन द्विवेदी का है. बताया गया है कि कृतिका जब Monday सुबह जागी तो उसने कमरे में मीनाक्षी का जमीन पर पड़ा शव देखा. इसकी सूचना Police को दी गई. खजूरी सड़क क्षेत्र की Police मौके पर पहुंची तो मीनाक्षी का शव जमीन पर पड़ा था और वहीं पास में एक हथौड़ा मिला है जो खून से सना हुआ था.
Police को आशंका है कि दोनों के बीच विवाद हुआ होगा और पवन ने मीनाक्षी के सिर पर हथौड़ा मार दिया होगा. पवन को जानने वालों का कहना है कि वह मीनाक्षी से शादी करना चाहता था और संभवत: यही बात विवाद की वजह बनी. मौके पर पहुंची Police ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो पाया कि घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ पर पवन का शव लटका हुआ है.
Police अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में इस बात का पता चला है कि पवन मीनाक्षी से शादी करना चाहता था और संभवत: उसी को लेकर विवाद हुआ होगा, फिलहाल Police मामले की गहनता से जांच कर रही है. बताया गया है कि पवन मूल रूप से सीधी का निवासी है और इंदौर में पहले कोचिंग क्लास चलता रहा है. पवन और मीनाक्षी की इंदौर में ही मुलाकात हुई थी. मीनाक्षी की शादी हो चुकी है और 2 साल पहले उसका तलाक भी हो गया था.
–
एसएनपी/पीएम