पंजाब में शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा की चौथी ‘नशा मुक्त पंजाब’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी, पीड़ित परिवारों से मिले

बठिंडा, 21 सितंबर . केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Monday को बठिंडा के तलवंडी साबो से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चौथी ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने वादा किया कि पंजाब में भाजपा की Government बनने के छह महीने के भीतर राज्य से नशा आपूर्ति नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Monday को तलवंडी साबो पहुंचने के बाद तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेका. इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, मनप्रीत सिंह बादल और रवनीत सिंह बिट्टू सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के साथ नशा पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की. गांव के लोगों ने खुलकर बोला कि पंजाब में नशा बहुत ज्यादा बिक रहा है. नशा तस्करों के हौसले बुलंद हैं. प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में आज नशा बहुत ज्यादा बिक रहा है. भारतीय जनता पार्टी इसको खत्म करेगी, ये लोगों में विश्वास है.

जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंजाब में भाजपा की Government बनने के छह महीने के भीतर राज्य से नशा आपूर्ति नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा. यह Prime Minister Narendra Modi और गृह मंत्री अमित शाह का सीधा संदेश है कि तस्करों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

Chief Minister भगवंत मान पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है और 18 से 27 साल के युवा नशे की बलि चढ़ रहे हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ Government का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरा करती है.

वहीं, मनप्रीत बादल ने कहा कि अगर केंद्र Government आतंकवाद खत्म कर सकती है, तो पंजाब से नशा माफिया का भी सफाया संभव है.

डीसीएचच/

Leave a Comment