भाजपा ने पूरे देश को संप्रदायवाद में झोंका, हामिद अंसारी ने वर्तमान परिस्थितियों पर दिया बयानः दीपक बैज

रायपुर, 21 सितंबर . छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व President हामिद अंसारी के बयान, बाबा बागेश्वर धाम की रथ यात्रा और राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर प्रतिक्रिया दी.

India के पूर्व उपPresident हामिद अंसारी ने हाल ही में कहा है कि नेहरू कहते थे, India में साम्यवाद से खतरा नहीं है, बल्कि सांप्रदायिक हिंदूवादी विचारधारा से खतरा है. इस पर दीपक बैज ने से बातचीत में कहा,”सच्चाई है कि भाजपा वर्तमान में देश को बांट रही है. भाजपा ने पूरे देश को संप्रदायवाद में झोंक दिया है, देश में एक-दूसरे को लड़ाया जा रहा है. कोई भी धर्म सुरक्षित नहीं है. भाजपा हिंदू धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है. हिंदू, नहीं, भाजपा खतरे में है. हामिद अंसारी ने आज की परिस्थितियों को देखते हुए बयान दिया है. देश वास्तव में सुरक्षित नहीं है. देश को अब भाजपा से मुक्त कराने की जरूरत है.”

प्रदेश में अस्पतालों की स्थिति को लेकर दीपक बैज ने कहा, “छत्तीसगढ़ में अस्पतालों की हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं है. प्राइवेट अस्पतालों को Government ने पैसा नहीं दिया है, जिससे गरीबों का इलाज कराना मुश्किल हो रहा है. नकली दवाइयां बेची जा रही हैं. मंत्री चाहे जितना भी दावा कर लें, प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह फेल है.”

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में Prime Minister Narendra Modi की मिमिक्री पर भाजपा द्वारा कांग्रेस से माफी मांगने पर दीपक बैज ने कहा, “अब देश में Prime Minister की मां है, बाकी किसी और की मां नहीं हैं. Prime Minister मिमिक्री करें तो सब ठीक है और देशभक्ति है. भाजपा को नौटंकी बंद करनी चाहिए.”

बाबा बागेश्वर India को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए नवरात्र में पांच दिवसीय रथयात्रा निकालेंगे. इस पर कांग्रेस नेता ने कहा, “बाबा बागेश्वर को पहले भाजपा के साथ बैठक कर तय कर लेना चाहिए कि हिंदू राष्ट्र बनना चाहिए या नहीं बनना चाहिए. यह बताना चाहिए कि देश में हिंदू खतरे में या भाजपा खतरे में है.”

ओपी/एएस

Leave a Comment