
जमुई, 21 सितंबर . बिहार के जमुई जिले में बाइक सवार लड़के-लड़की को रास्ते में रोककर कथित तौर पर लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है. घटना जमुई टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव की बताई जा रही है. घटना से संबंधित वीडियो social media पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता. Police ने वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार लड़के और लड़की को कुछ लोग रास्ते में रोक लेते हैं और दोनों को घेर लेते हैं. वीडियो में लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने का दृश्य भी दिखाई देता है. लड़की वहां मौजूद लोगों से हाथ जोड़कर उन्हें जाने देने की अपील करती नजर आ रही है. वह कहती सुनाई देती है, “बच्चा हैं, जाने दीजिए. अब कभी नहीं आएंगे.” इस दौरान मौके पर कई अन्य लोग भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं.
जमुई के Police अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि Police को घटना से संबंधित वीडियो मिले थे. वीडियो के आधार पर पीड़िता की पहचान की गई और उसका बयान दर्ज किया गया. Police के अनुसार, पीड़िता के बयान से पता चला कि घटना 19 सितंबर की शाम सात बजे की है. एसपी ने बताया कि वीडियो के फ्रेम में छह-सात लोग दिखाई दे रहे हैं. इनमें से कुछ लोगों की पहचान Police ने कर ली है. पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Police का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ और जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे. इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने घटना को लेकर बिहार Government पर निशाना साधा है. राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि इस तरह की घटना का सामने आना चिंता की बात है.
उन्होंने Government पर सवाल उठाते हुए कहा कि सम्राट Government में बिहार के हालात क्या हो गए हैं, यह घटना उसका उदाहरण है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लड़के-लड़की के लिए सामान्य रूप से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है और सरेआम छेड़खानी की घटनाएं सामने आ रही हैं. Police ने कहा है कि वायरल वीडियो और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और पहचान किए गए लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
–
एमएनपी/पीएम