Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,कानून,राष्ट्रीय

काजल बारैया हत्याकांड: गुजरात की अदालत ने 31 दिन की सुनवाई के बाद आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई

काजल बारैया हत्याकांड: Gujarat की अदालत ने 31 दिन की सुनवाई के बाद आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई

गांधीनगर, 5 नवंबर . Gujarat के भावनगर जिले की एक अदालत ने एक महिला की बेरहमी से हत्या करने के दोषी व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इस मामले की सुनवाई 31 दिनों के भीतर पूरी हो गई.

Police ने Thursday को बताया कि आरोपी फैसल उर्फ ​​खटकी लखानी को 3 सितंबर को भावनगर स्टेट ट्रांसपोर्ट (एसटी) बस स्टैंड के पब्लिक एंट्री गेट के पास काजलबेन डी. बारैया की हत्या करने का दोषी ठहराया गया.

Police के अनुसार, ट्रायल पूरा होने के बाद 5 नवंबर को सजा सुनाई गई.

Police ने बताया कि वरतेज का रहने वाला लखानी, जो बस स्टैंड के पास फुटपाथ पर रहता था, उसने इलाके में अपना दबदबा कायम करने के लिए बारैया पर हमला किया. उसने महिला को गालियां दीं, कई बार लात-घूंसे मारे, उसके बाल पकड़े और उसका सिर दीवार और टाइल वाले फर्श पर दे मारा. उसने महिला के सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी वार किए, जिससे उसे जानलेवा चोटें आईं. 4 सितंबर को Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था.

अपराध की गंभीरता को देखते हुए, रेंज इंस्पेक्टर जनरल ऑफ Police (आईजीपी) राजेंद्र असारी के निर्देश पर एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया गया. यह टीम भावनगर के सुपरिंटेंडेंट ऑफ Police (एसपी) नितेश पांडे और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ Police आर. आर. सिंघल की देखरेख में काम कर रही थी.

जांच के दौरान Police ने चश्मदीदों से पूछताछ की और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 183 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने उनके बयान दर्ज कराए.

आरोपी और पीड़िता की पहचान पक्की करने के लिए इलाके के cctv फुटेज जुटाए गए और फोरेंसिक विभाग की मदद से उनकी जांच की गई.

फोरेंसिक अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा करके सबूत भी इकट्ठे किए. अस्पताल में पोस्टमार्टम से मौत के कारण का पता चला. हत्या के एक महीने बाद, 4 अक्टूबर को Police ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की.

राज्य Government ने मामले में ट्रायल चलाने के लिए वरिष्ठ वकील उत्पल दवे को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया. अभियोजन पक्ष ने शिकायतकर्ता, चश्मदीदों और पंच गवाहों के बयानों के साथ-साथ जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर अपना पक्ष रखा.

Police ने यह भी बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर एक चश्मदीद, जो अभियोजन पक्ष का एक महत्वपूर्ण गवाह था, का अपहरण करवा दिया था ताकि वह अदालत में गवाही न दे सके.

आरोप है कि गवाह को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया था. इस घटना के संबंध में Police स्टेशन में एक अलग मामला दर्ज किया गया था और Police ने यह सुनिश्चित किया कि गवाह को अदालत में गवाही देने के लिए लाया जाए.

–

डीके/एबीएम

Share