काउबॉय हैट में पिता-बेटे की जोड़ी ने जीता दिल, सलमान बोले-पिता हैं असली हीरो

Mumbai , 15 अक्टूबर . Actor सलमान खान अपने पिता और मशहूर लेखक सलीम खान के साथ काफी अच्छा रिश्ता है. Thursday को Actor ने social media पर पिता सलीम खान की सेहत को लेकर अपडेट दिया.
Actor ने इंस्टाग्राम पर पिता पिता सलीम खान के साथ काउबॉय हैट वाली तस्वीरें शेयर कीं. सलमान ने बताया कि उनके पिता अब बिल्कुल ठीक हैं और 91 साल की उम्र में भी एकदम फिट हैं. Actor ने लिखा, “हाउडी पार्टनर, 91 साल की उम्र में भी शान से जी रहे हैं, पिता तो पिता होते हैं. यही हैं असली हीरो, हम सबके बाप में बहुत दम है, वंदे मातरम. हर दिन एक नया दिन नहीं होता बल्कि जिंदगी का एक दिन कम होता है, समझे आप लोग? भगवान बड़ा मेहरबान है.”
सलमान खान द्वारा पिता के साथ पोस्ट की गई तस्वीरों को फैंस और इंडस्ट्री के लोगों की तरफ से जमकर प्रतिक्रिया मिल रही है. डब्बू मलिक, शिल्पा शिरोडकर समेत कई सेलेब्स Actor की पोस्ट को लाइक और कमेंट कर रहे हैं.
दरअसल, इस साल की शुरुआत में सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की वजह से पूरा परिवार काफी परेशान हो गया था. फरवरी 2026 में अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने और मामूली ब्रेन हैमरेज के कारण उन्हें Mumbai के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उन्हें कुछ समय के लिए आईसीयू और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. बाद में उनकी हालत में सुधार हुआ और वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पर आराम कर रहे हैं.
सलमान के छोटे भाई सोहेल खान ने रियलिटी शो में बताया था कि वह वक्त उनके लिए कितना मुश्किल था. उन्होंने बताया था कि अस्पताल में उनके पिता सेमी-कोमा में चले गए थे और वह लगातार उनके पास ही थे. जब डॉक्टरों ने कहा कि हम उन्हें खो भी सकते हैं, तो यह सुनकर उनका दिल बैठ गया था.
सलीम खान और सलमान का रिश्ता सिर्फ पिता-बेटे तक सीमित नहीं है बल्कि दोनों में गहरी दोस्ती भी है. सलीम साहब ने बच्चों को ऐसा माहौल दिया कि वे उनसे डरने के बजाय अपनी बात खुलकर रख सकें. सलमान खान आज भी Mumbai के गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने माता-पिता के ठीक नीचे वाले फ्लैट में रहते हैं, ताकि वे हर समय अपने पिता के करीब रह सकें.
–
एनएस/पीएम


