Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

कांग्रेस की अराजकता और नकारात्मक राजनीति जनता को स्वीकार नहीं: भाजपा

कांग्रेस की अराजकता और नकारात्मक राजनीति जनता को स्वीकार नहीं: भाजपा

इंदौर, 30 अक्टूबर . कांग्रेस द्वारा संवैधानिक संस्थाओं पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत Madhya Pradesh की व्यापारिक नगरी इंदौर में पैदल मार्च निकाला गया और भाजपा नेताओं ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को स्वीकार नहीं करती.

भाजपा नेताओं का पैदल मार्च सुभाष नगर से शुरू होकर पाटनीपुरा चौराहे पर पहुंचा. Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि Madhya Pradesh की जनता कांग्रेस की अराजकता और नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी. ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ विशाल पदयात्रा में इंदौर में उमड़ा जनसैलाब राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दलों को जनता की स्पष्ट चेतावनी है.

उन्होंने कहा कि सत्ता की लालसा में विभिन्न आरोपों के जरिए देश में अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों को एक बात समझ लेनी चाहिए कि भाजपा के कमल को खिलने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है. देश की जागरूक जनता कांग्रेस की इस राजनीति का जवाब देगी और लोकतंत्र तथा संवैधानिक व्यवस्था के प्रति अपना विश्वास बनाए रखेगी.

सीएम मोहन यादव ने पदयात्रा में उपस्थित जनसमूह को लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान की शपथ भी दिलाई.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी विदेशी नागरिकों और मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में बनाए रखने एसआईआर का विरोध कर रहे हैं. ‘कांग्रेस देशभर में जितने लोग नहीं जुटा पाती है, उससे अधिक लोग अकेले इंदौर की पदयात्रा में लोग स्वयं चलकर आए हैं.

Union Minister मनसुख मांडविया ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश विकसित India के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. इंदौर के जनसैलाब के संदेश ने बता दिया है कि देश में अराजकता हारेगी और लोकतंत्र जीतेगा.

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मुद्दा विहीन कांग्रेस के पास विकास का विजन नहीं है, इसलिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है. India की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान को कमजोर बनाने वाली ताकतों के मंसूबे सफल नहीं होने देंगे.

–

एसएनपी/डीकेपी

Share