Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

कर्नाटक में आईओसीएल टर्मिनल पर एथेनॉल-पेट्रोल माप में गड़बड़ी, सरकार ने थमाया नोटिस

कर्नाटक में आईओसीएल टर्मिनल पर एथेनॉल पेट्रोल माप में गड़बड़ी, सरकार ने थमाया नोटिस

कर्नाटक में आईओसीएल टर्मिनल पर एथेनॉल-पेट्रोल माप में गड़बड़ी, Government ने थमाया नोटिस

Bengaluru, 27 नवंबर . कर्नाटक Government ने Bengaluru के देवनागोंथी स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) टर्मिनल पर एथेनॉल और मोटर गैसोलीन (पेट्रोल) की माप में गड़बड़ी पकड़ी है. जांच में सामने आया है कि एथेनॉल की आपूर्ति तय सीमा से अधिक हो रही थी, जबकि पेट्रोल की आपूर्ति तय सीमा से कम थी.

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रिजवान अरशद ने Friday को बताया कि राज्य Government द्वारा पेट्रोल में तय ई20 सीमा से अधिक एथेनॉल मिलाने के मामले का खुलासा करने के बाद, लीगल मेट्रोलॉजी विभाग (कानूनी माप विज्ञान विभाग) ने उन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) के टर्मिनलों पर जांच शुरू कर दी है, जहां यह मिश्रण (ब्लेंडिंग) किया जाता है.

मंत्री ने कहा, “कर्नाटक Government द्वारा पेट्रोल में तय ई20 सीमा से अधिक एथेनॉल मिलाने के मामले का खुलासा करने के बाद हमारे लीगल मेट्रोलॉजी विभाग ने उन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के टर्मिनलों की जांच शुरू कर दी है, जहां यह मिश्रण किया जाता है.”

“देवनागोंथी स्थित आईओसीएल टर्मिनल पर, जब ‘मास फ्लो मीटर’ की जांच एक प्रमाणित ‘प्रूविंग मेजर’ (माप उपकरण) से की गई, तो पता चला कि हर 3,000 लीटर पर 14 लीटर एथेनॉल अधिक दिया जा रहा था, जबकि पेट्रोल (मोटर गैसोलीन) 4-6 लीटर कम दिया जा रहा था. ये दोनों ही मामले तय सीमा से बाहर हैं. लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट, 2009 के तहत एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.”

कर्नाटक Government के लीगल मेट्रोलॉजी विभाग के अंतर्गत Bengaluru और मैसूरु डिवीजन के ‘जॉइंट कंट्रोलर ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी’ कार्यालय ने आईओसीएल के देवनागोंथी टर्मिनल के डिप्टी जनरल मैनेजर और टर्मिनल इंचार्ज को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

नोटिस के मुताबिक, 25 नवंबर को टर्मिनल पर एक निरीक्षण किया गया था, जिसके दौरान एक प्रमाणित ‘मास्टर प्रूविंग मेजर’ का उपयोग करके ‘मास फ्लो मीटर’ की जांच की गई.

जांच में पाया गया कि ‘बैच कंट्रोल यूनिट’ (सीरियल नंबर 19061056, बे-नंबर 9) से जुड़े एथेनॉल ‘मास फ्लो मीटर’ में हर 3,000 लीटर की माप पर 14 लीटर एथेनॉल अधिक पाया गया. मोटर गैसोलीन मापने वाली प्रणाली में प्रति 3,000 लीटर पर चार से छह लीटर की कमी दर्ज की गई.

एक अन्य एथेनॉल मास फ्लो मीटर, जिसमें ‘बैच कंट्रोल यूनिट’ (सीरियल नंबर 20010954, बे नंबर 4) लगी थी, उसमें प्रति 3,000 लीटर पर तीन लीटर की अधिक आपूर्ति दर्ज की गई.

नोटिस में कहा गया है कि ये विसंगतियां ‘लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट’ और लागू नियमों के तहत निर्धारित स्वीकार्य सीमाओं से बाहर हैं. इसमें बताया गया है कि ऐसे मापक यंत्रों का उपयोग, जो तय मानकों के अनुरूप नहीं हैं, पेट्रोलियम उत्पादों की मात्रा के गलत निर्धारण का कारण बन सकता है. इससे उपभोक्ताओं, डीलरों और अन्य हितधारकों पर असर पड़ सकता है.

आईओसीएल टर्मिनल प्रबंधन से इन विसंगतियों के कारणों के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है. साथ ही, मास फ्लो मीटर और उनसे जुड़ी ‘बैच कंट्रोल यूनिट’ के हालिया कैलिब्रेशन (माप-सत्यापन) और रखरखाव (मेंटेनेंस) रिकॉर्ड का विवरण देने को कहा गया है. इसके अलावा, कानूनी आवश्यकताओं का पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाने वाले सुधारात्मक कदमों की जानकारी भी मांगी गई है.

कंपनी को निर्देश दिया गया है कि वह नोटिस मिलने के सात दिनों के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण जमा करे. इसके साथ ही सत्यापन प्रमाण पत्र, कैलिब्रेशन और रखरखाव रिकॉर्ड, तथा अन्य सहायक दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे.

विभाग ने आईओसीएल को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है कि जब तक इन मापक प्रणालियों की सटीकता और कानूनी आवश्यकताओं के अनुपालन की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक इनका उपयोग किसी भी व्यावसायिक लेनदेन के लिए न किया जाए.

नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता है, तो ‘लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट, 2009’ और इसके तहत बने नियमों के अंतर्गत कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जा सकती है.

–

एएसएच/डीकेपी

Share