
Bengaluru, 6 अक्टूबर . कर्नाटक में एक कैदी की पत्नी के साथ जेल अधिकारियों द्वारा कथित यौन शोषण और उसके पति को फर्जी Supreme Court के आदेश के आधार पर जेल से रिहा कराने का मामला सामने आया है. रिहाई के बाद दोषी ने पत्नी को कथित तौर पर छोड़ दिया और दूसरी महिला से शादी कर ली. इसके बाद पत्नी ने जेल विभाग में विस्तृत शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पूरा मामला सामने आया.
Police ने Tuesday को बताया कि Bengaluru के परप्पना अग्रहारा Police ने उम्रकैद की सजा काट रहे शंकर ए. और जेल कर्मचारी श्रीकांत एस. को गिरफ्तार किया है. इस मामले में जेल विभाग के नॉर्थ जोन के डीआईजी सोमशेखर को भी गिरफ्तार किया गया है. मामला 2018 में Bengaluru सेंट्रल जेल से शंकर की कथित अवैध रिहाई और फर्जी दस्तावेज तैयार करने से जुड़ा है.
Police के मुताबिक, शंकर की पत्नी अपने पति से मिलने के लिए जेल जाती थी. इसी दौरान उसकी जेल अधिकारियों से पहचान हुई. पति की रिहाई के बाद जब उसने कथित तौर पर पत्नी को छोड़ दिया और दूसरी महिला से शादी कर ली, तो उसने जेल विभाग में शिकायत की. शिकायत में महिला ने कथित यौन शोषण और पति की जेल से रिहाई से जुड़ी परिस्थितियों का विस्तृत ब्यौरा दिया.
जांच के अनुसार, श्रीकांत उस समय सेकेंड डिवीजन असिस्टेंट (एसडीए) के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में कन्विक्ट प्रिजनर सेक्शन में फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट है. आरोप है कि उसने महिला का कथित यौन शोषण किया और बाद में शंकर को जेल से बाहर निकालने के लिए Supreme Court के आदेश की फर्जी प्रति तैयार करने में मदद की.
Police ने बताया कि जांच के दौरान महिला के बयान से तत्कालीन चीफ सुपरिंटेंडेंट/डीआईजी सोमशेखर की कथित भूमिका भी सामने आई. आरोप है कि सोमशेखर महिला को वीडियो कॉल करते थे और उससे कपड़े उतारने के लिए कहते थे. जांचकर्ताओं ने कथित वीडियो हासिल कर उसे फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) जांच के लिए भेजा है.
Police के अनुसार, महिला जेल में अपने पति से मिलने के दौरान सोमशेखर के संपर्क में आई थी. आरोप है कि उन्होंने उसके पति को जेल से बाहर निकालने में मदद करने का भरोसा दिया और बाद में उसका कथित यौन शोषण किया. इसके बाद श्रीकांत भी इस पूरी कथित साजिश में शामिल हो गया और फर्जी अदालती दस्तावेज तैयार करने में मदद की.
Police ने बताया कि मामले की जांच 20 मई को Bengaluru सेंट्रल जेल के प्रभारी अधीक्षक कर्ण बी. क्षेत्री की शिकायत के बाद शुरू हुई. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि शंकर ने Supreme Court के एक आदेश की फर्जी प्रति तैयार की और दावा किया कि उसे 13 नवंबर 2018 को इसी आदेश के आधार पर जेल से रिहा किया गया था. इस संबंध में परप्पना अग्रहारा Police थाने में मामला दर्ज किया गया था.
जांच में पता चला कि शंकर को चिक्कपेट Police थाने में दर्ज एक मामले में दोषी ठहराया गया था. उस मामले में आईपीसी की धारा 364(ए) और 120(बी) के तहत कार्रवाई हुई थी. फास्ट ट्रैक कोर्ट-1 ने 12 जुलाई 2004 के अपने फैसले में उसे उम्रकैद की सजा और 10 हजार रुपये का जुर्माना सुनाया था. बाद में कर्नाटक हाईकोर्ट और Supreme Court ने भी उसकी सजा और दोषसिद्धि को बरकरार रखा था.
जांच के मुताबिक, श्रीकांत ने 2 नवंबर 2018 की एक कथित आपराधिक अपील याचिका से संबंधित Supreme Court के आदेश की फर्जी प्रति तैयार की. इसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर शंकर को 13 नवंबर 2018 को सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया.
शंकर और श्रीकांत को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसके बाद सोमशेखर को भी गिरफ्तार किया गया और आगे की पूछताछ तथा जांच के लिए 9 अक्टूबर तक Police हिरासत में भेजा गया है.
Police अब सोमशेखर की कथित यौन शोषण की भूमिका के साथ-साथ शंकर की रिहाई में उनकी भूमिका की भी विस्तृत जांच कर रही है. इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इसी तरह के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल अन्य कैदियों को जेल से रिहा कराने के लिए भी किया गया था.
जांच इलेक्ट्रॉनिक सिटी डिवीजन के डीसीपी एम. नारायण की निगरानी में चल रही है. एसीपी सतीश के.एम., Police निरीक्षक पी.जी. नवीन कुमार, पीएसआई महादेवय्या और कलावती सहित अन्य Policeकर्मी जांच और गिरफ्तारियों में शामिल रहे. मामले में आगे की जांच जारी है.
–
डीएससी