चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय

अयोध्या, 7 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने अपने जन्मदिन पर हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया. इस दौरान राहुल गांधी पर Union Minister किरेन रिजिजू और सीएम योगी के बयानों सहित कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय राय ने भाजपा Government पर चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप लगाया.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “आज देश एक गंभीर संकट का सामना कर रहा है. चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. हमारे नेता राहुल गांधी ने इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी है. राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लड़ रहे हैं. ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा. पूरा देश और कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ है.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister ने हाल ही में कहा है कि पहले परिवारवाद ही विकास था, सैफई महोत्सव ही सांस्कृतिक उत्थान और माफियाकरण ही औद्योगिकीकरण का मॉडल बन गया था. इस बयान पर अजय राय ने कहा, “भाजपा पूरी तरह से परिवारवाद में डूबी हुई है. राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह और नीरज सिंह भाजपा के पदाधिकारी और विधायक बन गए हैं. वे (सीएम योगी) परिवारवाद के बारे में क्या कहते हैं? उनकी अपनी पार्टी ही इससे भरी पड़ी है. ऐसे लोग एक-दो नहीं, बल्कि दर्जनों हैं. उदाहरण के लिए अनुराग ठाकुर को ही ले लीजिए. भाजपा की राजनीति में शामिल परिवारों की एक लंबी कतार है.”

अजय राय ने कहा कि भाजपा Government लगातार अन्याय और अत्याचार कर रही है और लोगों को वोट के अधिकार से वंचित कर रही है. Government के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ती रहेगी.

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव पर अजय राय ने कहा, “राज्यसभा चुनाव संख्या और अन्य कारकों के आधार पर होते हैं, लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि इसमें आम कार्यकर्ताओं, आम लोगों और पार्टी कैडर को मौका मिलना चाहिए.”

वहीं, कांग्रेस सांसद जेबी माथर ने कहा, “राहुल गांधी, कांग्रेस नेता, इंडिया ब्लॉक के नेता और करीब 300 सांसद एक जायज मांग लेकर चुनाव आयुक्त के दफ्तर जा रहे थे. अगर किरेन रिजिजू को लगता है कि यह ड्रामा है, तो वह देश के लोकतंत्र और लोगों की आवाज का अपमान कर रहे हैं. यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी, इंडिया ब्लॉक या विपक्षी पार्टियों की बात नहीं है. सिविल सोसाइटी, आम लोग, युवा और छात्र भी ऐसा ही महसूस कर रहे हैं. ज्ञानेश कुमार भाजपा के कार्यकर्ता हैं. इसीलिए किरेन रिजिजू ज्ञानेश कुमार को लेकर चिंतित हैं.”

–

ओपी/एबीएम

Leave a Comment