कर्नाटक के सहयोग से चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाल हुई: आंध्र प्रदेश सीएम ने जताया आभार

Bengaluru, 18 नवंबर . आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू ने कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने आंध्र प्रदेश में ‘अर्णब’ और ‘मुरसु’ चक्रवातों से प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्नाटक Government द्वारा समय पर दी गई मदद के लिए धन्यवाद दिया.
Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) की ओर से Wednesday को जारी एक बयान के अनुसार, Chief Minister नायडू ने कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार को एक आधिकारिक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने चक्रवातों से आंध्र प्रदेश में हुए भारी नुकसान के बाद, कर्नाटक Government की त्वरित प्रतिक्रिया और बिजली बहाली के काम के लिए कर्मचारियों को भेजने के लिए धन्यवाद दिया है.
चक्रवातों की तीव्रता के कारण बिजली के बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा था, जिससे आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी. इस संकट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कर्नाटक Government ने पड़ोसी राज्य में बिजली बहाली के काम में मदद के लिए 68 टीमों में 592 कर्मचारियों को तैनात किया.
केवल ‘आंध्र प्रदेश सेंट्रल पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (एपीसीपीडीसीएल) के अधिकार क्षेत्र में ही चक्रवात ‘अर्णब’ से प्रभावित 1,333 गांवों और चक्रवात ‘मुरसु’ से प्रभावित 1,825 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल करनी पड़ी.
चक्रवात ‘अर्णब’ के दौरान 1,852 और चक्रवात ‘मुरसु’ के दौरान 7,850 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए या उखड़ गए. इससे बिजली के बुनियादी ढांचे को हुए भारी नुकसान और बहाली (रिस्टोरेशन) टीमों के सामने आने वाली चुनौतियों का पता चलता है.
नायडू ने कर्नाटक की टीमों के प्रयासों की सराहना की. इन टीमों ने मुश्किल हालात में स्थानीय कर्मचारियों के साथ मिलकर बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल करने का काम किया.
एपीसीपीडीसीएल के अधिकार क्षेत्र में, चक्रवात ‘अर्णब’ के बाद 165 टीमों में 1,580 कर्मचारियों को तैनात किया गया था, जबकि चक्रवात ‘मुरसु’ के बाद 390 टीमों में 3,292 कर्मचारी बहाली के काम में जुटे थे.
नायडू ने बताया कि कर्नाटक से आए 592 कर्मचारियों वाली 68 टीमों ने स्थानीय कर्मचारियों को काफी मदद दी और बहाली के काम को और मजबूत किया. उन्होंने माना कि कर्नाटक से समय पर मिली मदद की बदौलत राज्य को चक्रवात प्रभावित इलाकों में बिजली बहाल करने के प्रयासों में तेजी लाने में मदद मिली.
आंध्र प्रदेश के Chief Minister ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच भौगोलिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध बहुत गहरे हैं. प्राकृतिक आपदाओं के समय इस तरह का आपसी सहयोग उनके रिश्तों को और मजबूत करेगा.
उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में जब भी कर्नाटक के सामने कोई प्राकृतिक आपदा या आपातकालीन स्थिति आएगी, तो आंध्र प्रदेश Government हर संभव मदद करेगी.
उन्होंने कहा कि इस मदद में कर्मचारियों, उपकरणों और मशीनरी की तैनाती के साथ-साथ अन्य तरह का सहयोग भी शामिल होगा. उन्होंने मुश्किल समय में कर्नाटक के साथ खड़े रहने के लिए आंध्र प्रदेश की प्रतिबद्धता को दोहराया.
–
एमएस/


