‘कर्नाटक की कांग्रेस सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम’, डीके शिवकुमार पर बोला भाजपा ने हमला

Bengaluru, 10 सितंबर . कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता आर. अशोक ने Chief Minister डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कांग्रेस Government पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने Government के 100 दिनों के कार्यों और कांग्रेस पार्टी के जश्न पर सवाल उठाए.

भाजपा नेता अशोक ने एक बयान में कहा कि उपलब्धि कहां है? Government किस बात का जश्न मना रही है? Chief Minister डीके शिवकुमार को शर्म आनी चाहिए. उन्होंने पूछा, “ऐसे जश्न का क्या मकसद है? आप किस उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं? जब लोगों को दिखाने के लिए एक भी बड़ी उपलब्धि नहीं है, तो क्या यह जश्न नाकामियों को उपलब्धियों के तौर पर पेश करने के लिए है?”

अशोक ने आरोप लगाया कि Government समाज के हर वर्ग के लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरने में नाकाम रही है.

महिलाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि ‘गृह लक्ष्मी योजना’ की लाभार्थियों को पैसों के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा है और बार-बार Governmentी दफ्तरों व बैंकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, जहां नौकरी पाने के लिए मेरिट से अधिक भ्रष्टाचार और रिश्वत अहम हो गई है.

शिक्षा के मुद्दे पर अशोक ने दावा किया कि छात्रों को समय पर किताबें नहीं मिल रही हैं. कई स्कूलों में क्लासरूम की छतें टपक रही हैं और वे जर्जर हालत में हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्रों को दिए गए घटिया क्वालिटी के जूते और मोजे एक दिन में ही खराब हो रहे हैं.

सूखे की स्थिति को लेकर Government पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि फसल के नुकसान का सामना कर रहे किसानों को न तो सूखे से निपटने के लिए पर्याप्त मदद मिली और न ही Government से कोई उचित प्रतिक्रिया. अशोक ने यह भी आरोप लगाया कि बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए पेंशन सहायता कम कर दी गई है, जबकि मध्यम वर्ग जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों और टैक्स के बोझ तले दबा हुआ है.

राज्य की राजधानी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि Bengaluru में सड़कें गड्ढों से भरी पड़ी हैं और सड़कों के किनारे कचरा पड़ा है. अशोक ने कहा, “आपने ‘ब्रांड Bengaluru’ की बात की थी, लेकिन असल में आपने ‘ब्रोकन Bengaluru’ (टूटा-फूटा Bengaluru) दिया है.”

यह सवाल उठाते हुए कि क्या इन्हें Government के पहले 100 दिनों की उपलब्धियां माना जा सकता है, अशोक ने कहा कि लोग अंधेरे में जी रहे हैं, जबकि Government के जश्न का आयोजन स्थल जगमगा रहा है. उन्होंने कहा, “कर्नाटक को विकास की रोशनी चाहिए. आपने जो दिया है, वह तो सिर्फ स्टेज की चकाचौंध है.”

उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को नौकरी चाहिए थी, लेकिन उन्हें सिर्फ विज्ञापन दिए गए, किसानों को मुआवजा चाहिए था लेकिन उन्हें सिर्फ सम्मेलन दिए गए और महिलाओं को समय पर आर्थिक मदद चाहिए थी लेकिन उन्हें सिर्फ पब्लिसिटी इवेंट दिए गए.

अशोक ने आगे आरोप लगाया कि Government अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए शानदार लाइटिंग और पब्लिसिटी का सहारा ले रही है. उन्होंने कहा, “आप अपनी उपलब्धियां नहीं दिखा पाए, इसलिए सजावट दिखा रहे हैं. आप विकास नहीं दिखा पाए, इसलिए लाइटिंग दिखा रहे हैं. आप अच्छा शासन नहीं दिखा पाए, इसलिए फिजूलखर्ची दिखा रहे हैं.”

Chief Minister डीके शिवकुमार पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता अशोक ने कहा, “कर्नाटक में रोशनी नहीं आई, लेकिन आपके स्टेज पर जरूर आ गई. लोगों की जिंदगी नहीं बदली, लेकिन आपका पब्लिसिटी कैंपेन जरूर चमक उठा.”

डीसीएच/

Leave a Comment