Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

कमल सदाना: ‘बाली उमर को सलाम’ फेम एक्टर, एक दिल दहला देने वाली त्रासदी ने बदल दी थी पूरी जिंदगी

कमल सदाना: ‘बाली उमर को सलाम’ फेम एक्टर, एक दिल दहला देने वाली त्रासदी ने बदल दी थी पूरी जिंदगी

Mumbai , 20 अक्टूबर . जो लोग 90 के दशक की हिंदी फिल्मों के शौकीन हैं, उन्होंने यकीनन ‘बाली उमर को सलाम’ फिल्म देखी होगी, जिसमें Actor कमल सदाना मुख्य भूमिका में थे. Bollywood के लोकप्रिय Actor, निर्माता और निर्देशक कमल सदाना Wednesday को अपना 56वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं.

कमल सदाना का जन्म 21 अक्टूबर 1970 को Mumbai के एक कला प्रेमी परिवार में हुआ था. उनके पिता मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक बृज सदाना थे और मां का नाम सईदा खान था, जो कि पेशे से एक Actress थी.

कमल ने अपनी पढ़ाई-लिखाई Mumbai से पूरी की. इसके बाद उन्होंने अभिनय और सिनेमा की दुनिया की ओर रुख किया. अपने करियर के शुरुआती दौर में कई फिल्मों में एक्टिंग करने के बाद उनका रुझान फिल्म निर्माण और निर्देशन की तरफ बढ़ा. हालांकि, एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले अपने 20वें जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन में एक ऐसी पारिवारिक त्रासदी आई, जिसने उनके वजूद को हिलाकर रख दिया.

21 अक्टूबर 1990 को कमल के 20वें जन्मदिन की पार्टी के दौरान उनके पिता बृज सदाना ने गुस्से और नशे में अपनी लाइसेंसी बंदूक से उनकी मां और बहन को गोली मार दी. इस दौरान उन्होंने कमल पर भी गोली चलाई थी, जो कि उनकी गर्दन को छूकर निकल गई. इसके बाद उनके पिता ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना ने उनसे उनके जन्मदिन के अवसर पर ही माता-पिता के साथ बहन को हमेशा के लिए छीन लिया.

कमल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1992 में फिल्म ‘बेखुदी’ से की, जिसमें उन्होंने काजोल के साथ काम किया. यह कमल और काजोल, दोनों की ही पहली फिल्म थी, जिससे उन्होंने Bollywood में कदम रखा. पहली फिल्म से मिली सराहना के बाद Actor ने 1993 में Actress दिव्या भारती के साथ फिल्म ‘रंग’ की, जो कि सुपरहिट रही. इस फिल्म ने उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत जगह बनाने के साथ बड़ी पहचान दिलाई.

‘रंग’ से मिली बड़ी सफलता के बाद कमल ने ‘बाली उमर को सलाम’, ‘हम सब चोर हैं’, ‘सलाम वेंकी’ आदि फिल्मों में काम किया. इसके बाद उन्होंने वर्ष 2005 में फिल्म ‘कर्कश’ के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा. फिर फिल्म ‘विक्टोरिया नंबर 203’ का रीमेक डायरेक्ट किया और 2014 में उन्होंने फिल्म ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ का लेखन और निर्देशन किया.

Actor की निजी जिंदगी की बात करें तो, उन्होंने वर्ष 2000 में मेकअप आर्टिस्ट लिसा जॉन से शादी की थी. इस जोड़े के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं. शादी के लगभग 21 वर्ष बाद दोनों अलग हो गए.

–

डीके/वीसी

Share