
अबू धाबी, 1 अक्टूबर . संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में India के राजदूत दीपक मित्तल ने Thursday को Dubai के एक अस्पताल में फ्लाईDubai के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और उनके परिवार से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि हवा में हमले को रोकने के दौरान घायल हुए भारतीय पायलट अब खुलकर बात कर रहे हैं और उनका हौसला बुलंद है.
मित्तल ने कहा, “वह खुलकर बात कर रहे थे, मुस्कुरा रहे थे और हंस रहे थे. यह हमारे लिए और सबसे बढ़कर उनके परिवार के लिए बड़ी राहत की बात थी.”
राजदूत ने बताया कि कैप्टन मच्छार को अस्पताल में अच्छा इलाज मिल रहा है और भारतीय दूतावास यूएई के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है.
कैप्टन मच्छार को इससे पहले सऊदी अरब से एयरलिफ्ट कर Dubai के अस्पताल लाया गया था. एक साक्षात्कार में राजदूत ने कहा था कि बहादुर भारतीय पायलट ने विमान में सवार कई लोगों की जान बचाई.
उन्होंने कहा, “कैप्टन स्मित ने असाधारण साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए कई कीमती जानें बचाईं और एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया. हमें India के इस बहादुर बेटे पर बहुत गर्व है और हम उन्हें पूरा सहयोग और समर्थन देंगे.”
इससे पहले Thursday को मित्तल ने Dubai में कैप्टन मच्छार के परिवार से मुलाकात की और उन्हें India Government की ओर से हरसंभव सहायता और समर्थन का भरोसा दिलाया.
विदेश मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि यूएई में India के राजदूत ने Dubai में कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए India Government के पूर्ण समर्थन और सहायता का भरोसा दिया.
Dubai स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के अनुसार, राजदूत दीपक मित्तल और India के महावाणिज्यदूत ई. विष्णु वर्धन रेड्डी ने कैप्टन मच्छर के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. मिशन ने परिवार को उनके स्वास्थ्य और रिकवरी के बारे में जानकारी दी तथा कीमती जानें बचाने में उनके असाधारण साहस, सूझबूझ और निस्वार्थ प्रयासों की सराहना की.
Wednesday को हुई घटना के दौरान एक अन्य पायलट ने कैप्टन मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद विमान तेजी से नीचे जाने लगा. भारतीय पायलट ने हमलावर का बहादुरी से मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर को काबू कर लिया.
हमलावर के काबू में आने के बाद गंभीर रूप से घायल भारतीय पायलट को विमान की सऊदी अरब में आपात लैंडिंग होने तक स्थिर रखने के लिए जरूरी देखभाल दी गई.
मामले से परिचित लोगों के अनुसार, Prime Minister Narendra Modi ने भी कैप्टन मच्छार के परिवार के सदस्यों से बात की और उनकी बहादुरी की सराहना की.
सूत्रों ने बताया कि Prime Minister मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी और माता-पिता से बात की. Prime Minister ने उनकी बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सैकड़ों लोगों की जान बचाई.
Prime Minister ने यह भी भरोसा दिलाया कि भारतीय मिशन पायलट को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं.
–
डीएससी