Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

कन्नौज में 2027 की जंग होगी दिलचस्प, लोकसभा में सपा तो विधानसभा में भाजपा है मजबूत

कन्नौज में 2027 की जंग होगी दिलचस्प, Lok Sabha में सपा तो विधानसभा में भाजपा है मजबूत

कन्नौज, 15 नवंबर . यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सभी Political पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. जहां एक-एक सीट के लिए प्रदेश की सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी सपा आमने-सामने हैं, ऐसे में कन्नौज का सियासी समीकरण और भी पेचीदा है, जहां जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है, जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस क्षेत्र से आने वाले एकमात्र Lok Sabha सदस्य हैं.

कन्नौज जिले की भौगोलिक स्थिति भी खास है. 18 फरवरी, 1997 को पूर्वी फर्रुखाबाद जिले से इसका निर्माण किया गया था. यह जिला Kanpur मंडल में स्थित है. इसकी उत्तरी सीमाएं फर्रुखाबाद जिले को छूती हैं, पूर्व में हरदोई जिला स्थित है, Kanpur देहात इसकी दक्षिण-पूर्व सीमा पर है, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी सीमाओं पर मैनपुरी और इटावा जिले हैं.

पूरा जिला तीन तहसीलों और आठ विकास खंडों में विभाजित है. यह लगभग आयताकार आकार का जिला है. गंगा जिले की उत्तर-पूर्व सीमा पर जिले की मुख्य नदी है. जिले के उत्तर में काली नदी, जिले के बीच में ईशान बहती है.

इतिहास के लिहाज से कन्नौज India की सबसे प्राचीन जगहों में से एक है, जिसमें समृद्ध पुरातात्विक और सांस्कृतिक विरासत है. इस स्थान का प्राचीन नाम कान्यकुब्ज या महोधी है. बाल्मीकि रामायण, महाIndia और पुराण के अनुसार, बाद में कान्यकुब्ज को कन्नौज के रूप में परिवर्तित किया गया, जो कि वर्तमान का नाम है.

कांस्य युग के दौरान कई पूर्व ऐतिहासिक हथियार और उपकरण यहां मिले थे. पत्थर की मूर्तियों की बड़ी संख्या यहां पाई जाती है. कन्नौज मूर्तिकला में महान पुरातनता का दावा कर सकता है. इस क्षेत्र में आर्यन बसे हुए थे, जो कुरुओं के करीबी मित्र थे. महाIndia युद्ध के अंत तक प्राचीन काल से जिले का पारंपरिक इतिहास पुराणों और महाIndia से प्राप्त होता है.

पौराणिक परंपरा में राजा ययाति के पुत्र अमावासु ने एक राज्य की स्थापना की, जिसकी राजधानी बाद में कान्यकुब्ज (कन्नौज) थी.

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्थान तक पहुंचने के लिए Kanpur और दिल्ली से दो तरह के परिवहन उपलब्ध हैं. ट्रेन और रोडवेज बसें नियमित रूप से उपलब्ध हैं. Kanpur से यह 80 किमी दूर है. कन्नौज, Kanpur और मथुरा के बीच मुख्य ब्रॉड गेज मार्ग पर है और एक्सप्रेस व पैसेंजर गाड़ियों द्वारा देश के सभी भागों से जुड़ा हुआ है. सड़क मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग 24 (जी.टी. रोड-दिल्ली-कन्नौज-कोलकाता) कन्नौज से होकर गुजरता है.

प्रमुख पर्यटन स्थलों में मेहंदी घाट, राम जानकी मंदिर, एफएफडीसी, अन्नपूर्णा मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, लाख बहोसी पक्षी अभयारण्य और म्यूजियम शामिल हैं. इत्र नगरी के रूप में मशहूर कन्नौज की पहचान देश-दुनिया में है.

कन्नौज जिले में तीन विधानसभा सीटें कन्नौज, छिबरामऊ और तिर्वा आती हैं. पिछली बार तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी. कन्नौज से भाजपा के असीम अरुण, छिबरामऊ से भाजपा की अर्चना पांडेय और तिर्वा से भाजपा के कैलाश राजपूत ने जीत दर्ज की थी.

कन्नौज जिले में एक संसदीय क्षेत्र कन्नौज आता है, जहां से Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव सांसद हैं. 2024 Lok Sabha चुनाव में उन्होंने भाजपा के सुब्रत पाठक को हराया था. यही वजह है कि कन्नौज में 2027 की लड़ाई सिर्फ विधानसभा सीटों की नहीं, बल्कि साख की लड़ाई भी होगी. सपा जहां Lok Sabha में मिली जीत को विधानसभा में दोहराना चाहेगी, वहीं भाजपा अपनी तीनों सीटों को बचाने के साथ-साथ Lok Sabha में मिली हार का बदला लेना चाहेगी.

2027 में कन्नौज की तीनों सीटों पर मुकाबला बेहद कांटे का माना जा रहा है. भाजपा जहां विकास और संगठन के भरोसे मैदान में उतरेगी, वहीं सपा अखिलेश यादव की मौजूदगी और यादव-मुस्लिम समीकरण के सहारे वापसी की कोशिश करेगी.

–

एससीएच/वीसी

Share