कनाडा के कैलगरी में बस और कार की टक्कर से लगी आग, तीन लोगों की मौत, 19 घायल

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर . कनाडा के कैलगरी में बस और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए. टक्कर के बाद बस साइड में खड़े अन्य दो वाहनों से टकरा गई. हादसे के बाद वाहनों में आग लग गई. Prime Minister मार्क कार्नी ने हादसे को लेकर दुख जताया.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर Prime Minister कार्नी ने हादसे की जानकारी साझा करते हुए घटना पर दुख जताया.
उन्होंने पोस्ट में लिखा, ”कैलगरी में हुए एक दुखद बस हादसे में कई लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक Police अधिकारी भी शामिल है. इस दर्दनाक घटना से प्रभावित लोगों और अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ पूरे कनाडा की संवेदनाएं जुड़ी हुई हैं. इस मुश्किल समय में देश उनके दुख को महसूस कर रहा है और उनके साथ खड़ा है.”
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ”उन आपातकालीन सेवा कर्मियों और बचाव दलों का भी धन्यवाद किया, जो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद तथा देखभाल में जुट गए. इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं और हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.”
बांग्लादेश की एक प्रमुख निजी समाचार एजेंसी ‘यूएनबी’ की रिपोर्ट के अनुसार, Police सार्जेंट एंडी वुडवर्ड ने बताया कि एक सार्वजनिक परिवहन बस एक कार से टकरा गई, जिसके बाद कार ने अन्य वाहनों को टक्कर मार दी. टक्कर में दो सार्वजनिक परिवहन बसें भी आग की चपेट में आ गईं.
उन्होंने बताया कि पहली टक्कर के बाद बस नियंत्रण खो बैठी, चौराहे को पार करती हुई एक बस स्टॉप पर खड़ी दूसरी ट्रांजिट बस से भिड़ गई. इस टक्कर से आग लग गई और दूसरी बस सड़क पार जाकर तीन अन्य वाहनों से टकरा गई.
वुडवर्ड के अनुसार, दूसरी बस प्राकृतिक गैस (नेचुरल गैस) से चलती थी और माना जा रहा है कि इसी वजह से आग इतनी तेजी से फैल गई.
हादसे में कुल 19 लोग घायल हुए. इनमें से 10 लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. मृतकों की संख्या 3 बताई गई है.
–
एवाई/एबीएम


