Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

पनामा के विदेश मंत्री जेवियर से म‍िली राजदूत प्रतिभा पार्कर, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

पनामा के विदेश मंत्री जेवियर से म‍िली राजदूत प्रतिभा पार्कर, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

पनामा सिटी, 16 अक्टूबर . पनामा में India की राजदूत प्रतिभा पार्कर और पनामा के विदेश मंत्री जेवियर मार्टिनेज-आचा ने Friday को बैठक की. इस दौरान India और पनामा के साझा हितों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की और आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया.

पनामा में भारतीय दूतावास ने इस मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने विभिन्न पारस्परिक हितों के मुद्दों पर चर्चा की और भारत-पनामा संबंधों को और गहरा और मजबूत बनाने के उपायों पर विचार साझा किए.

प्रतिभा पार्कर ने हाल ही में पनामा के President जोस राउल मुलिनो को अपना परिचय पत्र सौंपा. उन्होंने विदेश मंत्री जेवियर मार्टिनेज-अचा को भी अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए.

इससे पहले 29 सितंबर को प्रतिभा पार्कर ने India Government के विदेश मंत्रालय की ओर से नियुक्त किए जाने के बाद पनामा में India की राजदूत के रूप में पदभार संभाला था.

इस साल जुलाई में पनामा के विदेश मंत्री जोवियर मार्टिनेज-अचा वास्केज आधिकारिक दौरे पर India आए थे. इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी. बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापार, विकास, व्यवसाय, समुद्री सहयोग, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. इसके अलावा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आपसी सहयोग को भी लेकर विचार-विमर्श हुआ.

उस समय जयशंकर ने ‘एक्‍स’ पर लिखा था, “New Delhi में पनामा के विदेश मंत्री जोवियर मार्टिनेज-अचा वास्केज से मिलकर खुशी हुई. लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र के प्रवेश द्वार के रूप में पनामा के साथ India की भागीदारी को और मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया गया.”

उन्होंने कहा था कि बातचीत में व्यापार, व्यवसाय, विकास, समुद्री सहयोग, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और डिजिटल सहयोग जैसे कई क्षेत्रों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई.

India यात्रा के दौरान जोवियर मार्टिनेज-अचा वास्केज ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की थी. दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल सहयोग और कारोबारी साझेदारी को मजबूत बनाने पर चर्चा की.

भारतीय दूतावास के अनुसार, इस बैठक में दोनों देशों के बीच बाजार तक पहुंच को बेहतर बनाने, द्विपक्षीय व्यापार के नए अवसर तलाशने और India के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, खासकर यूपीआई, का उपयोग करते हुए डिजिटल भुगतान और डिजिटल प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी विचार किया गया.

कुल मिलाकर India और पनामा दोनों देश व्यापार, निवेश, डिजिटल तकनीक, समुद्री सहयोग और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अपने संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं.

–

एवाई/वीसी

Share