Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,राजनीति,राष्ट्रीय

ओडिशा छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, 79 संस्थानों में जीत का दावा

Odisha छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, 79 संस्थानों में जीत का दावा

भुवनेश्वर, 15 अक्टूबर . Odisha के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में Thursday को हुए छात्र संघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) आगे चल रही है. शाम 7 बजे तक एबीवीपी ने 79 शिक्षण संस्थानों में जीत दर्ज की है, जबकि बीजू छात्र जनता दल (बीसीजेडी) ने 49 कॉलेजों में जीत हासिल की है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 7-7 शिक्षण संस्थानों में जीत दर्ज की है.

रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि राज्य के 7 विश्वविद्यालयों में से 5 में एबीवीपी ने छात्र संघ चुनाव जीते हैं. हालांकि, Odisha उच्च शिक्षा विभाग ने अभी तक राज्य भर में हुए छात्र संघ चुनावों के विजेताओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

विभाग ने जानकारी दी कि शाम 6.45 बजे तक कुल 153 कॉलेजों ने अपने परिणाम घोषित कर दिए थे, जिनमें 1,398 उम्मीदवार विजयी रहे. इनमें से 756 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जबकि 642 उम्मीदवार मतदान के जरिए चुने गए.

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार Thursday को कुल 332 उच्च शिक्षण संस्थानों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान हुआ. इन संस्थानों में लगभग 320 कॉलेज और 12 विश्वविद्यालय शामिल थे.

इन संस्थानों में कुल 6,696 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिनमें कॉलेजों के 6,358 और विश्वविद्यालयों के 338 उम्मीदवार शामिल थे. हिंसा की कुछ छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर राज्यभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कैंपस चुनाव काफी हद तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए.

Thursday को भुवनेश्वर के रमा देवी महिला विश्वविद्यालय में तनाव की स्थिति बन गई. यहां कैंपस चुनाव के दौरान बीसीजेडी और एबीवीपी के उम्मीदवार और कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. यह घटना बीसीजेडी अध्यक्ष इप्शिता साहू की कमिश्नरेट Police द्वारा गिरफ्तारी के बाद हुई.

इस बीच, पुरी जिले के सातापदा पंचायत कॉलेज में कई देसी बम फेंके जाने के बाद, प्रशासन ने कॉलेज को अनिश्चित काल के लिए बंद करने की घोषणा कर दी, हालांकि इन घटनाओं में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है. राज्य के कुछ अन्य स्थानों पर भी तनाव की स्थिति रही, लेकिन हिंसा या चोट लगने की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई.

Odisha के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आठ साल के अंतराल के बाद, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कैंपस चुनाव आयोजित किए गए.

–

एएसएच/वीसी

Share