‘ऑपरेशन सिंदूर’ में महिला पायलटों और सैनिकों ने आतंकवाद के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : राजनाथ सिंह

New Delhi, 30 अगस्त . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Sunday को Lucknow में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज, सैनिक स्कूलों के दरवाजे लड़कियों के लिए खोले गए हैं. ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना से लड़कियों को सशक्त बनाया जा रहा है. लखपति दीदी जैसी पहलों से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है.

उन्होंने यह भी बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान महिला पायलटों और महिला सैनिकों ने Pakistan और पीओके में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

उन्होंने कहा, ”हमारे देश की वीरांगनाओं ने रणभूमि में भी अपना शौर्य दिखाया है और राजपाट में भी सुशासन के नए कीर्तिमान लिखे हैं. India की महिलाओं ने हर युग में अपनी क्षमता साबित की है. आज India की महिलाएं सेना, Police, विज्ञान, खेल, शिक्षा, प्रशासन और हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दे रही हैं. वे सियाचिन की ऊंचाइयों से लेकर समंदर की गहराइयों तक देश की सुरक्षा को और भी मजबूत कर रही हैं.”

रक्षा मंत्री ने कहा कि यह नए India की नारी शक्ति है जो हर क्षेत्र में आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही है. नारी शक्ति को और आत्मविश्वासी और सशक्त बनाने के लिए Government ने उन्हें अधिकार, अवसर, सुरक्षा और सम्मान देने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी की इस प्रतिमा का लोकार्पण करके, वह बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. 1857 में स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम में उन्होंने जिस साहस के साथ अंग्रेजों का सामना किया, वह भारतीय इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है. Lucknow में वीरांगना ऊदा देवी पासी जी और गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी जी के नाम पर पीएसी की बटालियनों का नाम रखा गया है. ऐसे ही बदायूं में रानी अवंतीबाई लोधी जी के नाम पर पीएसी की नई बटालियन का गठन किया जा रहा है.

राजनाथ सिंह ने कहा, ”हमारे देश की वीरांगनाओं ने रणभूमि में भी अपना शौर्य दिखाया है और राजपाट में भी सुशासन के नए कीर्तिमान लिखे हैं. India की महिलाओं ने हर युग में अपनी क्षमता साबित की है. आज India की महिलाएं, सेना, Police, विज्ञान, खेल, शिक्षा, प्रशासन और हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दे रही हैं.”

राजनाथ सिंह का कहना था कि रानी अवंतीबाई जैसी वीरांगनाओं से लेकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे महान राष्ट्रनिर्माताओं तक, India का इतिहास ऐसे महान व्यक्तित्वों से भरा हुआ है. हमारी Government इस गौरवशाली विरासत को सम्मान देने और इसे नई पीढ़ी के सामने लाने का काम कर रही है.

उन्होंने इस अवसर पर कहा, ”हमारे आदर्श और प्रेरणास्रोत बाहर से आयात नहीं होने चाहिए. हमारे युवाओं को देश के उन महान व्यक्तित्वों के बारे में जानना चाहिए, जिन्होंने India के लिए अपना जीवन समर्पित किया. हमारी Government का हमेशा यह प्रयास रहा है कि India अपने नायकों को पहचाने, उनका सम्मान करे और उनकी विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाए. हमारा प्रयास है कि अतीत की वीरता की कहानियों से वर्तमान को आत्मविश्वास मिले और भविष्य के लिए मार्गदर्शन मिले.”

जीसीबी/एसके

Leave a Comment