Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,राष्ट्रीय

एसएमओआई में यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन

एसएमओआई में यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन

Bengaluru, 15 अक्टूबर . नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए सिल्क मार्क ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसएमओआई) ने अपने विभिन्न कार्यालयों/चैप्टरों में अनुबंध के आधार पर यंग प्रोफेशनल्स के कुल 8 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक विज्ञापन प्रकाशित करके की है.

एसएमओआई की ओर से अपने जिन कार्यालयों/चैप्टरों के लिए यंग प्रोफेशनल्स के 8 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की गई है, उनमें Bengaluru-एसएमओआई केंद्रीय कार्यालय (कर्नाटक) में 2, चेन्नई (तमिलनाडु) में 2, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) में 1, Mumbai (Maharashtra, Gujarat, Madhya Pradesh) में 1, पलक्कड़ (तमिलनाडु और केरल) में 1 और कोलकाता (पश्चिम बंगाल, Jharkhand) में 1 पद शामिल हैं.

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तक तय की गई है. ऐसे मे यंग प्रोफेशनल्स के इन पदों पर नियुक्त होने के इच्छुक उम्मीदवार एसएमओआई की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से टेक्सटाइल्स में डिप्लोमा/टेक्सटाइल्स/सेरीकल्चर/कृषि में बैचलर की डिग्री या कोई अन्य डिग्री होनी चाहिए. आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 30,000 रुपए प्रति माह होगी. वहीं, शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को केवल ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा.

अभ्यर्थी ध्यान दें कि यह नियुक्ति पूरी तरह से अस्थायी और अनुबंध के आधार पर है, जो नियुक्ति की तारीख से 31 मार्च 2029 तक प्रभावी रहेगी.

–

डीके/पीएम

Share