एशियाई खेलों में विदेशी मैदानों पर चीन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

बीजिंग, 4 अक्टूबर . 20वें एशियाई खेलों में चीनी प्रतिनिधिमंडल ने कुल 341 पदक जीते, जिनमें 169 स्वर्ण, 89 रजत और 83 कांस्य पदक शामिल थे. स्वर्ण पदक और समग्र पदक तालिका दोनों में चीनी टीम पहले स्थान पर रही. यह उपलब्धि विदेशों में आयोजित एशियाई खेलों में भाग लेने वाली किसी भी चीनी टीम द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

विदेशी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने के मामले में चीनी प्रतिनिधिमंडल का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोहा एशियाई खेलों में 165 स्वर्ण पदक है. दोहा एशियाई खेलों में 39 खेल और 424 स्पर्धाएं शामिल थीं, जिनमें चीनी टीम ने 37 खेलों और 362 स्पर्धाओं में भाग लिया था. आइची-नागोया एशियाई खेलों में 43 खेल और 469 स्पर्धाएं शामिल थीं, जिनमें से 38 खेलों और 369 स्पर्धाओं में चीनी टीम ने भाग लिया था.

बता दें कि 20वें एशियाई खेलों का समापन समारोह 4 अक्टूबर को जापान के नागोया में आयोजित किया गया. समारोह के दौरान, खेलों का ध्वज कतर के दोहा को सौंप दिया गया.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

डीकेपी/

Leave a Comment