Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
हॉकी,खेल

एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए जीता गोल्ड, ओडिशा के मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ियों से की मुलाकात

एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए जीता गोल्ड, Odisha के Chief Minister  ने हॉकी खिलाड़ियों से की मुलाकात

भुवनेश्वर, 17 अक्टूबर . Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने Saturday को भुवनेश्वर स्थित लोक सेवा भवन में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों अमित रोहिदास, शिलानंद लाकड़ा और सुनेलिता टोप्पो से मुलाकात की. तीनों खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है.

इस मुलाकात के दौरान Chief Minister ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों और भारतीय हॉकी में Odisha के योगदान पर चर्चा की. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना की.

मुलाकात की तस्वीरों को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर करते हुए सीएम माझी ने लिखा, “मैं भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के ओडिया खिलाड़ियों अमित रोहिदास, सिलानंद लाकड़ा और सुनेलिता टोप्पो को बधाई देता हूं. इन खिलाड़ियों ने 2026 एशियाई खेलों में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतकर 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है. उनकी यह शानदार उपलब्धि पूरे राज्य और देश के लिए बड़े गर्व की बात है. मैं Odisha की तरफ से इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी ओलंपिक में उनकी जीत के सफर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.”

Odisha भारतीय हॉकी को प्रतिभाशाली खिलाड़ी देने वाले प्रमुख राज्यों में शामिल है. अमित रोहिदास और शिलानंद लाकड़ा पुरुष हॉकी में अपनी पहचान बना चुके हैं, जबकि सुनेलिता टोप्पो ने महिला हॉकी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है.

इससे पहले, Friday को Chief Minister ने कलिंग स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में, एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों को सम्मानित किया. उनकी इस जीत को पूरे देश के लिए गर्व का विषय बताते हुए, उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी को 11 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 5.50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया था.

खेल और खिलाड़ियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, Chief Minister ने कहा था कि Odisha उनकी सफलता में हमेशा एक मजबूत सहयोगी बना रहेगा. साथ ही, उन्होंने राज्य को देश की प्रमुख खेल राजधानियों में से एक के रूप में विकसित करने के Government के संकल्प को भी दोहराया.

–

आरएसजी

Share