
New Delhi, 22 सितंबर . भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीत लिया है. भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन के बड़े अंतर से हराकर मैच जीता और स्वर्ण पदक अपने नाम किया. एशियन गेम्स 2026 में India का यह पहला स्वर्ण है. Prime Minister Narendra Modi ने भारतीय महिला टीम को स्वर्णिम सफलता पर बधाई दी है.
पीएमओ की तरफ से एक्स पर लिए पोस्ट में Prime Minister ने कहा, “इंडियन क्रिकेट के लिए शानदार जीत. एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई. यह खेलों में एक जबरदस्त प्रदर्शन था, जिसमें आत्मविश्वास, स्किल और शानदार टीमवर्क दिखा. इस जीत से India को इस संस्करण का पहला स्वर्ण पदक भी मिला है. टीम ने देश को गर्व महसूस कराया है और यह देश भर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी.”
मैच की बात करें, तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. शेफाली वर्मा के 29 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 48, मंधाना के 45 गेंदों पर 7 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 79, और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की 22 गेंदों पर 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 49 रन की पारी की मदद से India ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 तक पहुंचाया.
217 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर सिमट गई. टीम के लिए कप्तानी चमारी अथापट्टू ने सर्वाधिक 29 रन बनाए. विकेटकीपर कौशिनी नुथ्यांगना ने 14 और कविशा दिल्हारी ने 11 रन बनाए.
India की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 3, शेफाली वर्मा, श्रेयांका पाटिल और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए.
India ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है. श्रीलंका ने रजत, जबकि Pakistan ने कांस्य पदक जीता है.
–
पीएके