एशियन गेम्स: चारो क्वार्टर फाइनल की टीमें तय, भारत का अफगानिस्तान से होगा मुकाबला

New Delhi, 26 सितंबर . एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के लीग मुकाबले समाप्त हो गए हैं. मलेशिया और ओमान के बीच ग्रुप बी का मुकाबला बारिश की वजह से धुल जाने के साथ ही लीग मुकाबले खत्म हो गए. लीग मुकाबलों के बाद अगला राउंड क्वार्टर फाइनल का है. चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले होने हैं. क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल सामने आ चुका है.

लीग स्टेज में हुए मुकाबलों में 6 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया था. ग्रुप ए में नेपाल, अफगानिस्तान और जापान शामिल थे, जबकि ग्रुप बी में मलेशिया, हांगकांग और ओमान शामिल थे. ग्रुप ए से नेपाल और अफगानिस्तान तथा ग्रुप बी से मलेशिया और हांगकांग ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है.

भारत, श्रीलंका, Pakistan और अफगानिस्तान पहले से ही क्वार्टर फाइनल में हैं.

क्वार्टर फाइनल के शेड्यूल पर गौर करें तो पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला Pakistan और हांगकांग, चाइना के बीच 28 सितंबर को सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा.

दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला India और अफगानिस्तान के बीच 28 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा.

तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला 29 सितंबर को सुबह 5:30 बजे से श्रीलंका और नेपाल के बीच खेला जाएगा.

चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला 29 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से बांग्लादेश और मलेशिया के बीच खेला जाएगा.

1 अक्टूबर को पहला सेमीफाइनल सुबह 5:30 बजे से और दूसरा सेमीफाइनल सुबह 10:30 बजे से होगा.

3 अक्टूबर को तीसरे स्थान के लिए सुबह 5:30 बजे से मैच खेला जाएगा.

फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को ही सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा.

क्वार्टर फाइनल के बाद सेमीफाइनल, सेमीफाइनल के बाद फाइनल और तीसरे स्थान के लिए होने वाले मैच के लिए टीमों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

सभी मैच निशिन, कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे. सभी मैचों का समय भारतीय समयानुसार दिया गया है.

–

पीएके

Leave a Comment