
New Delhi, 26 सितंबर . उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, Madhya Pradesh समेत देश के कई राज्यों में Saturday शाम तक मौसम बिगड़ सकता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो से तीन घंटों के लिए कई जिलों में ऑरेंज नाउकास्ट चेतावनी जारी की है. इस दौरान गरज-चमक और बिजली के साथ मध्यम से तेज बारिश होने तथा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
आईएमडी का यह नाउकास्ट अलर्ट 26 सितंबर को शाम 4 बजे जारी किया गया है और शाम 7 बजे तक प्रभावी है. प्रभावित इलाकों में 5 से 15 मिलीमीटर प्रति घंटे या इससे अधिक की दर से बारिश हो सकती है.
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बड़े इलाके के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी शामिल हैं.
इन जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक और बिजली के साथ तेज बारिश हो सकती है. साथ ही 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट का दायरा काफी बड़ा है. आईएमडी ने Lucknow, अयोध्या, गोरखपुर, Kanpur नगर, Kanpur देहात, मेरठ, बरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद सहित 50 से ज्यादा जिलों के लिए चेतावनी जारी की है.
अलर्ट में अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, जौनपुर, कन्नौज, Kanpur देहात, Kanpur नगर, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, Lucknow, महाराजगंज, मैनपुरी, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संभल, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सुल्तानपुर और उन्नाव शामिल हैं.
इन क्षेत्रों में शाम तक आंधी-बिजली के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. Madhya Pradesh के भी कई जिलों को ऑरेंज चेतावनी के दायरे में रखा गया है. इनमें अनूपपुर, बालाघाट, बैतूल, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, नर्मदापुरम, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, पन्ना, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया शामिल हैं. इन जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली और 40-60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है.
आईएमडी की चेतावनी केवल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और Madhya Pradesh तक सीमित नहीं है. पंजाब क्षेत्र में चंडीगढ़ और एसएएस नगर तथा Haryana के पंचकूला के लिए भी ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा Jharkhand के देवघर, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और कोडरमा, Odisha के बालेश्वर और मयूरभंज और पश्चिम बंगाल के बीरभूम, मालदा और पश्चिम बर्धमान में भी अगले दो से तीन घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली, तेज हवा और मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग के नाउकास्ट के मुताबिक प्रभावित जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ गरज-चमक और बिजली का भी खतरा रहेगा. बारिश की तीव्रता 5 से 15 मिलीमीटर प्रति घंटे या इससे अधिक हो सकती है. इसके चलते कम समय में कुछ इलाकों में काफी पानी जमा होने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है.
मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है. लोगों से आंधी और बिजली के दौरान पेड़ों के नीचे या कमजोर इमारतों एवं ढांचों में शरण न लेने को कहा गया है. घर से निकलने से पहले सड़क और यातायात की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह भी दी गई है.इसके अलावा अचानक बाढ़ या भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचने और स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.
–
एएमटी/वीसी